इंदौर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, बोरिंग के पानी से बनी आइस कैंडी जब्त

 इंदौर

 शहर में मिलावटखोर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सैकरीन से आइस कैंडी का निर्माण किया जा रहा था, जिसे खाद्य विभाग की टीम ने जब्त किया। टीम द्वारा राजाराम नगर स्थित डायमंड पेप्सी का औचक निरीक्षण किया गया।

मौके पर मालिक मनोज कुशवाहा उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान विभिन्न फ्लेवर जैसे मैंगो, ऑरेंज, काला खट्टा, कोकोनट एवं चॉकलेट फ्लेवर की आइस कैंडी का निर्माण एवं पैकिंग किया जाना पाया गया।

बच्चों की सेहत से खिलवाड़ और सैंपलिंग

मौके पर निर्माण कार्य में बोरिंग के पानी का उपयोग किया जाना पाया गया। जांच के दौरान निर्माण में सैकरीन का उपयोग किया जाना पाया गया, जो छोटे बच्चों के सेवन के लिए हानिकारक होता है। मौके से मैंगो आइस कैंडी, ऑरेंज कैंडी एवं सैकरीन के तीन सैंपल जांच के लिए गए। साथ ही मौके पर संग्रहित लगभग 300 लीटर आइस कैंडी जब्त की है।

डेयरी उत्पादों और अन्य दुकानों पर जांच

इसके अलावा तिलक नगर स्थित एफसी इंटरप्राइजेज का निरीक्षण किया गया। मौके पर प्रोपराइटर जिग्नेश मेहता मिले। यहां से टोन्ड मिल्क, कंडेंस्ड मिल्क, क्रीम, हनी एवं फ्लेवर्ड मिल्क के पांच सैंपल लिए। इसी प्रकार डेल्टा मार्केटिंग ओल्ड पलासिया का निरीक्षण किया गया, यहां प्रभारी पुष्पेंद्र चतुर्वेदी मिले। फ्लेवर्ड मिल्क, डेयरी बेस्ड ड्रिंक, लैक्टोज फ्री मिल्क, कुकीज एवं रस्क के कुल पांच सैंपल जांच के लिए गए।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर कार्रवाई

वहीं सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायत के आधार पर जेल रोड स्थित विजय श्री सैंडविच से बेक समोसे का सैंपल लिया।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

गंगा दशहरा जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व-डॉ. मोहन यादव

गंगा दशहरा जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व-डॉ. मोहन यादव

गंगा दशहरा जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व-डॉ. मोहन यादव भोपाल भारतीय संस्कृति और हिंदू…

37 minutes ago
महंगाई का नया झटका! MP के कई शहरों में पेट्रोल ₹115 पार, डीजल भी पहुंचा ₹100 के करीब

महंगाई का नया झटका! MP के कई शहरों में पेट्रोल ₹115 पार, डीजल भी पहुंचा ₹100 के करीब

भोपाल   ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के हालातों के चलते देश में एक…

49 minutes ago
CG : बैगा ने महिला को कहा टोनही, गांव में हो रहा हिंसक विवाद …

CG : बैगा ने महिला को कहा टोनही, गांव में हो रहा हिंसक विवाद …

कोरबा। पसान थाना क्षेत्र के कुकरीबहरा गांव में अंधविश्वास और टोनही प्रथा को लेकर हिंसक…

59 minutes ago
CG : चोरों का शीतला मंदिर में धावा, सोने-चांदी के जेवर और नगदी पार …

CG : चोरों का शीतला मंदिर में धावा, सोने-चांदी के जेवर और नगदी पार …

धमतरी/कुरुद। जिले के पुलिस अनुविभाग कुरुद अंतर्गत आने वाले बिरेझर चौकी क्षेत्र के स्थित शीतला…

1 hour ago
CG : कॉम्प्लेक्स के पीछे जुए अड्डे का भंडाफोड़, 6 जुआरी गिरफ्तार …

CG : कॉम्प्लेक्स के पीछे जुए अड्डे का भंडाफोड़, 6 जुआरी गिरफ्तार …

बिलासपुर। आईपीएल में खिलाड़ी बुक के जरिए सट्टा खिलाने वाले तीन और जुआ खेलते छह…

1 hour ago
भोजशाला इतिहास में पहली बार! मुख्यमंत्री करेंगे मां वाग्देवी के दर्शन, थोड़ी देर में रोड शो

भोजशाला इतिहास में पहली बार! मुख्यमंत्री करेंगे मां वाग्देवी के दर्शन, थोड़ी देर में रोड शो

धार  भोजशाला इन दिनों पूरी तरह भगवामय नजर आ रही है। मां सरस्वती मंदिर के…

1 hour ago