प्रदेश के 7 लाख से अधिक कर्मचारियों का महंगाई भत्ता सरकार नए साल में फिर बढ़ाएगी

भोपाल
प्रदेश के 7 लाख से अधिक कर्मचारियों का महंगाई भत्ता सरकार नए साल में फिर बढ़ाएगी। यह जनवरी 2024 से 46 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया है। जबकि, केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2024 से 53 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है।
 जनवरी 2025 में केंद्र सरकार महंगाई भत्ता और राहत में फिर वृद्धि करेगी। इसे देखते हुए वित्त विभाग भी 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की तैयारी में है।

राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाने में की देरी
मध्य प्रदेश में 2024 के पहले तक जब-जब केंद्र सरकार महंगाई भत्ते व राहत में वृद्धि करती थी, तब राज्य सरकार भी अपने कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता और राहत बढ़ा देती थी। अब इसमें विलंब हो रहा है। अभी भी केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत का अंतर है।

राज्य के कर्मचारी और पेंशनरों को नहीं मिला लाभ
अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों का जुलाई 2024 से महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत किया जा चुका है, लेकिन राज्य के कर्मचारी और पेंशनरों को इसका लाभ नहीं मिला है। सूत्रों का कहना है कि सरकार नए साल में 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है, क्योंकि केंद्र सरकार फिर इसमें वृद्धि कर सकती है।
उल्लेखनीय है कि बजट में 56 प्रतिशत के हिसाब से महंगाई भत्ते का प्राविधान है। विभागों का स्थापना व्यय भी इसके अनुसार ही तैयार हुआ है, यानी बजट प्राविधान की कोई समस्या नहीं है।

दिसंबर में मिलेगी एरियर की पहली किस्त
सरकार ने महंगाई भत्ते में वृद्धि जनवरी 2024 से की है, लेकिन इसका भुगतान अक्टूबर के वेतन यानी नवंबर से किया गया। जनवरी से सितंबर के महंगाई भत्ते के अंतर की राशि का भुगतान चार समान किस्तों में किया जाना है। पहली किस्त दिसंबर में दी जाएगी। दूसरी जनवरी, तीसरी फरवरी और चौथी किस्त की राशि खातों में मार्च 2025 में आएगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : मुस्कान की नाव बनी आत्मनिर्भरता की पतवार …

CG : मुस्कान की नाव बनी आत्मनिर्भरता की पतवार …

रायपुर। कभी घर-परिवार की जिम्मेदारियों तक सीमित रहने वाली ग्रामीण महिलाएं आज आत्मनिर्भरता की ऐसी…

39 minutes ago
CG : 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, ITI में एडमिशन जारी …

CG : 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, ITI में एडमिशन जारी …

एमसीबी। जिले के युवाओं के लिए रोजगारपरक एवं तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर…

46 minutes ago
कोंडागांव को CM साय की बड़ी सौगात, 152 करोड़ के विकास कार्यों का ऐलान

कोंडागांव को CM साय की बड़ी सौगात, 152 करोड़ के विकास कार्यों का ऐलान

कोंडागांव. बड़े कनेरा में आयोजित समाधान शिविर केवल शिकायतों का मंच नहीं बल्कि विकास का…

56 minutes ago
CG : पेट्रोल चोरी, देश में जिसकी किल्लत उसी पर चोरों की नजर …

CG : पेट्रोल चोरी, देश में जिसकी किल्लत उसी पर चोरों की नजर …

जगदलपुर। अज्ञात चोर ने नकदी या कीमती सामान की बजाय 25 लीटर पेट्रोल से भरा…

1 hour ago
CG : रामाराम जलाशय योजना के जीर्णाेद्धार के लिए 1.16 करोड़ रुपये स्वीकृत …

CG : रामाराम जलाशय योजना के जीर्णाेद्धार के लिए 1.16 करोड़ रुपये स्वीकृत …

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा सुकमा जिले के विकासखण्ड सुकमा के अंतर्गत…

1 hour ago
CG : मां और बच्चों के मुस्कान का आधार बनी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना …

CG : मां और बच्चों के मुस्कान का आधार बनी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना …

महासमुन्द। मां बनना हर महिला के जीवन का सबसे सुखद अनुभव होता है, लेकिन इस…

1 hour ago