MP के विधायकों के लिए सरकार फ्लैट बनाएगी, निर्माण के फैसले को कैबिनेट ने दस महीने पहले मंजूरी मिली, 21 जुलाई से शुरुआत

भोपाल 

मध्यप्रदेश के विधायकों के लिए राज्य सरकार फ्लैट बनाएगी। विधायकों के लिए 102 फ्लैट बनाने के फैसले को कैबिनेट ने दस महीने पहले मंजूरी दी थी और अब 21 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इन फ्लैट्स के लिए भूमिपूजन करेंगे। 
नए बनने वाले फ्लैट्स में एक विधायक को तीन हजार वर्गफीट एरिया में तीन बेडरूम, एक हॉल और किचन समेत ओपन एरिया भी मिलेगा।

लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह ने कहा कि स्पेन से लौटने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विधायक विश्राम गृह परिसर में बनने वाले विधायकों के फ्लैट्स के लिए भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद इसका काम शुरू हो जाएगा। इसकी निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग ही है।

सिंह ने कहा कि अभी विधायक विश्राम गृह में विधायकों को जो कक्ष आवंटित किए जा रहे हैं, वह पर्याप्त स्पेस वाले नहीं हैं। विधायकों से मिलने वालों के हिसाब से यह जगह कम पड़ती है। नए आवास बनाने में इसका विशेष तौर पर ध्यान रखा गया है कि विधायकों की निजता और उनके क्षेत्र के लोगों के साथ संवाद के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराया जाए।

1958 में बने भवन को तोड़ा जाएगा

विधायक के लिए फ्लैट बनाने जो एरिया चुना गया है वह विधायक विश्राम गृह के खंड एक और पुराने पारिवारिक खंड के साथ शॉपिंग काम्पलेक्स और दुकानों वाला एरिया है। इन्हें तोड़कर नए सिरे से काम किया जाएगा। प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह ने कहा कि 102 फ्लैट बनाने में 159.13 करोड़ रुपए की लागत आएगी और इसमें तीन बेडरूम होंगे जिसे विधायक अपने परिजनों और गेस्ट के लिए उपयोग में ला सकेंगे।

यहां 80 से 100 लोगों के बैठने के हिसाब से एक हॉल भी रहेगा और सिक्योरिटी गार्ड के लिए भी अलग से कमरा होगा।

गौरतलब है कि पूर्व में विधायकों के लिए आवास बनाने का फैसला विधानसभा कैम्पस के 22 एकड़ जमीन पर लिया गया था। यहां हरे भरे पेड़ काटे जाने थे और नगर निगम के कुछ पेड़ काटे भी थे। पेड़ों को काटने का भोपालवासियों ने विरोध किया जिसके बाद प्लान में बदलाव किया गया।

यह भी रहेगा खास

    इन फ्लैट्स के लिए 10 मंजिला पांच ब्लॉक्स बनेंगे।
    बेसमेंट में पार्किंग, स्विमिंग पूल, जिम और कैंटीन की सुविधा रहेगी।
    पूरा कैम्पस फायर अलार्म सिस्टम से लैस रहेगा।
    हर फ्लैट में विधायकों के लिए ओपन एरिया भी मौजूद रहेगा।

 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

रायपुर। आबकारी आरक्षक के पद पर चयन के बावजूद तय समय में कार्यभार ग्रहण नहीं…

2 minutes ago
CG : ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग’ के 7 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में हासिल की सफलता…

CG : ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग’ के 7 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में हासिल की सफलता…

कवर्धा । पंडरिया विधानसभा में शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई…

4 minutes ago
CG : कुपोषण और एनीमिया के खिलाफ जमीनी स्तर पर तंत्र को करें मजबूत : मंत्री रजवाड़े…

CG : कुपोषण और एनीमिया के खिलाफ जमीनी स्तर पर तंत्र को करें मजबूत : मंत्री रजवाड़े…

सूरजपुर । महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने आज जिला…

19 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का जागरूकता अभियान, किसानों से समय पर बीमा कराने की अपील…

CG : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का जागरूकता अभियान, किसानों से समय पर बीमा कराने की अपील…

सूरजपुर । कलेक्टर रेना जमील के निर्देशन एवं उप संचालक कृषि के मार्गदर्शन में आज…

23 minutes ago
CG : प्रधान पाठक के घर डेढ़ लाख की चोरी, सूने मकान में चोरों का धावा …

CG : प्रधान पाठक के घर डेढ़ लाख की चोरी, सूने मकान में चोरों का धावा …

रायगढ़। छाल थाना क्षेत्र के ग्राम बोजिया में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने…

25 minutes ago
श्रीगोंचा महापर्व में उमड़ा आस्था का सैलाब, जगदलपुर बना सामाजिक एकता का प्रतीक

श्रीगोंचा महापर्व में उमड़ा आस्था का सैलाब, जगदलपुर बना सामाजिक एकता का प्रतीक

जगदलपुर. श्रीगोंचा महापर्व में जनकपुर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर भक्तिभाव से सराबोर नजर आया. वैदिक…

31 minutes ago