बांडा में रहने वाले परिवार की आय साल में दो रुपए, जारी किया है परिवार का आय प्रमाण पत्र

सागर
 यदि आपको दुनिया का सबसे गरीब आदमी देखना है तो मप्र के सागर जिले के बंडा तहसील चले आईए! यहां पर एक परिवार ऐसा है, जिसकी साल भर की कमाई महज 2 रुपए हैं। इसी से इनकी गुजर-बसर चलती है। हकीकत जो भी हो, लेकिन इस परिवार के पास बाकायदा प्रशासन द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र मौजूद है। आय प्रमाण पत्र इनकी सालाना कमाई का सबूत भी है। आखिर क्या है यह माजरा आईए आपको हम समझाते हैं।

सागर जिले के बंडा का है मामला

दरअसल, सागर जिले के बंडा तहसील के एक परिवार का वीडियो और आय प्रमाण पत्र इन दिनों सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है। इस परिवार का दावा है कि उसके पास सालाना कमाई मात्र 2 रुपए का प्रमाण पत्र मौजूद है, जिसे खुद बंडा के तहसीलदार ने सील साइन कर जारी किया है।

जनवरी में जारी हुआ था प्रमाण पत्र

जब इस मामले में पड़ताल की तो पता चला कि वाकई इस परिवार को ऐसा आय प्रमाण पत्र जारी हो गया है, जिसमें परिवार की सालाना आय मात्र 2 रुपए अंकित की गई है। यह प्रमाण पत्र बीते जनवरी 2024 में जारी किया गया था।

घूघरा गांव के बलराम चढ़ार के नाम है प्रमाण पत्र

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे इस मामले में नवभारत टाइम्स.कॉम की पड़ताल में सामने आया कि 2 रुपए सालाना कमाई का प्रमाण पत्र सागर जिले की बंडा तहसील के घूघरा गांव निवासी बलराम चढ़ार के नाम से जारी किया गया है। उन्होंने आय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। बीते जनवरी महीने में उन्हें यह प्रमाण पत्र जारी किया गया था।

40,000 की जगह दो रुपए भर दी

घूघरा गांव के बलराम ने बताया कि उन्होंने जब ऑनलाइन आवेदन किया था तो सालाना आय 40 हजार रुपए लिखवाई थी, लेकिन तहसील के बाबू ने गलती से इसे मात्र 2 रुपए अंकित कर दिया। मामले में तहसीलदार कार्यालय में किसी ने भी दस्तावेजों को ध्यान से नहीं पढ़ा और तत्कालीन तहसीलदार ज्ञानचंद राय ने तक ने आंख बंद कर हस्ताक्षकर कर ऑनलाइन आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया। अब बलराम अपने प्रमाण पत्र में सुधार चाहते हैं, इसके लिए वे आवेदन भी कर रहे हैं।

आय-प्रमाण पत्र की जांच करा रहे हैं

बंडा तहसील के तहसीलदार महेंद्र सिंह चौहान ने स्थानीय मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि घूघरा के बलराम चढ़ार को दो रुपए सालाना आय का प्रमाण पत्र वाला मेरे संज्ञान में आया है। मेरी पदस्थापना से पहले का यह मामला है। ऐसा प्रमाण पत्र कैसे जारी हो गया, इसकी जांच भी करा रहे हैं। संबंधित को सुधार कर नया संशोधित प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

मोहला : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में संविदा शिक्षकों के लिए 19 को साक्षात्कार…

मोहला : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में संविदा शिक्षकों के लिए 19 को साक्षात्कार…

मोहला । शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, मोहला एवं मानपुर में…

9 minutes ago
मोहला : बम्बू प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना हेतु भूमि चिन्हांकित…

मोहला : बम्बू प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना हेतु भूमि चिन्हांकित…

28 जुलाई तक आमंत्रित किए गए दावा-आपत्ति मोहला । छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा…

11 minutes ago
CG : मानसून सत्र के अंतिम दिन विधानसभा में रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

CG : मानसून सत्र के अंतिम दिन विधानसभा में रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

14 minutes ago
राजनांदगांव : सहकारी समितियों में 45144 मीट्रिक टन एवं निजी क्षेत्र में 18589 मीट्रिक टन उर्वरकों का भंडारण …

राजनांदगांव : सहकारी समितियों में 45144 मीट्रिक टन एवं निजी क्षेत्र में 18589 मीट्रिक टन उर्वरकों का भंडारण …

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में खरीफ 2026 अंतर्गत धान, मक्का, सोयाबीन, अरहर, उड़द, मूंग सहित…

14 minutes ago
राजनांदगांव : विशेष अभियान के तहत 5 हजार से अधिक किसानों का कराया गया एग्रीस्टेक पंजीयन …

राजनांदगांव : विशेष अभियान के तहत 5 हजार से अधिक किसानों का कराया गया एग्रीस्टेक पंजीयन …

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में एग्रीस्टेक परियोजना के अंतर्गत जिले में आज…

17 minutes ago
राजनांदगांव : जिले में एक दिन में आयोजित हुई 100 से अधिक प्रधानमंत्री सूर्य घर सभाएं …

राजनांदगांव : जिले में एक दिन में आयोजित हुई 100 से अधिक प्रधानमंत्री सूर्य घर सभाएं …

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार आज जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली…

20 minutes ago