सतना
 जिले में बुधवार को तेज आंधी और तूफान के साथ मौसम का मिजाज बदल गया। लोगों को गर्मी से जरूर राहत मिली लेकिन कई स्थानों पर पहली बारिश में ही सड़कें जलमग्न हो गई। जिले के कोठी सहित कई क्षेत्रों में ओले भी गिरे। मौसम में आए इस बदलाव के कारण तापमान में भी कमी देखी गई। सुबह से चलने वाली लू के थपेड़े और गर्मी से बुधवार दोपहर के बाद लोगों को राहत मिल गई। शहर में जहां बादलों से मौसम सुहाना हो गया तो ग्रामीण क्षेत्रों में बादलों की गरज के साथ जमकर तेज बौछार और ओले के कारण ठंडक लौट आई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण मौसम में परिवर्तन आया है लेकिन एक दो दिन में फिर गर्मी अपने चरम पर वापस आ जाएगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *