16 फरवरी से शुरू होगा MP विधानसभा का सत्र, 19 दिनों तक चलेगी कार्यवाही, शेड्यूल जारी

 भोपाल

मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने आगामी सेशन की अधिसूचना जारी कर दी है. यह 16वीं मध्य प्रदेश विधानसभा का नौवां सत्र होगा. 16 फरवरी से 6 मार्च तक चलने वाले इस सत्र में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए बजट के साथ-साथ कई अहम सरकारी कार्यों को निपटाया जाएगा. हालांकि, यह साफ नहीं है कि FY 2026-27 के लिए राज्य का बजट कब पेश किया जाएगा. 

विधानसभा सचिवालय ने सदस्यों के लिए तमाम प्रस्तावों के नोटिस जमा करने की अंतिम तिथियां भी स्पष्ट कर दी हैं. 19-दिवसीय सत्र के दौरान महत्वपूर्ण सरकारी काम होंगे और इसके लिए, प्राइवेट सदस्यों के बिलों के नोटिस 4 फरवरी तक विधानसभा सचिवालय में स्वीकार किए जाएंगे.  

4 दिन के बाद 2 दिन का अवकाश

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल के अभिभाषण के साथ 16 फरवरी को शुरू होगा. इसके बाद 20 फरवरी तक सदन चलेगा. 21 फरवरी, दिन शनिवार और 22 फरवरी, रविवार को अवकाश रहेगा. 23 फरवरी से 27 फरवरी तक सदन की कार्यवाही चलेगी. इसके बाद 28 फरवरी से लेकर 4 मार्च तक का अवकाश होगा. 28 फरवरी को शनिवार और 1 मार्च को रविवार है. जबकि 3 और 4 मार्च को होली का अवकाश रहेगा.

इसके बाद 5 और 6 मार्च को सदन की कार्यवाही होगी. यह 16वीं विधानसभा का नौवां सत्र होगा. सत्र के पहले दिन राज्यपाल मंगु भाई पटेल विधानसभा पहुंचकर अभिभाषण पेश करेंगे. इसमें सरकार की उपलब्धियों को रखा जाएगा. इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर 17 और 18 फरवरी को कृतज्ञता प्रस्ताव पर चर्चा होगी.

होली का रहेगा तीन दिन का अवकाश

28 फरवरी से चार मार्च तक सदन की कार्यवाही नहीं होगी। 28 फरवरी को शनिवार और एक मार्च को रविवार का अवकाश रहेगा। तीन मार्च को होली है। इस दिन पहले और एक दिन बाद अवकाश रखा गया है। इसके पहले 21 और 22 फरवरी को शनिवार और रविवार का अवकाश रहेगा।
कम अवधि को लेकर आपत्ति जताएगी कांग्रेस

विधानसभा के बजट सत्र में बैठक की कम अवधि को लेकर कांग्रेस आपत्ति जताएगी। पिछले सत्र में इसको लेकर काफी हंगामा हुआ था, जिसके देर रात तक सदन की कार्यवाही संचालित की गई थी।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का कहना है कि सरकार सदन में चर्चा कराने से भागती है। यही कारण है कि सत्र की अवधि लगातार घटाई जा रही है। हम विधायक दल की ओर से सरकार से मांग करेंगे कि सत्र की अवधि बढ़ाई जाए ताकि जनहित के मुद्दों पर सदन में सार्थक चर्चा हो सके।

19 जनवरी से 2 फरवरी तक लगा सकेंगे सवाल

विधानसभा सत्र के लिए विधायकों द्वारा सवाल लगाने की तारीखें भी निर्धारित कर दी गई हैं. विधायक 19 जनवरी से 2 फरवरी के बीच सवाल लगा सकेंगे. इसके लिए विभागवार अलग-अलग तारीखें तय की गई हैं. उधर अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 4 फरवरी 2026 और अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 5 फरवरी तक ली जाएंगी. स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण, नियम 267 के तहत सूचनाएं 10 फरवरी 2026 से विधायक विधानसभा सचिवालय में दे सकेंगे.

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि प्राइवेट सदस्यों के प्रस्तावों के नोटिस 5 फरवरी तक स्वीकार किए जाएंगे. जबकि, स्थगन प्रस्ताव ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के नोटिस 10 फरवरी से विधानसभा कार्यालय में स्वीकार किए जाएंगे.

यह 16वीं मध्य प्रदेश विधानसभा का नौवां सत्र होगा, जिसका गठन दिसंबर 2023 के राज्य चुनावों के बाद हुआ था. 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

9 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

9 hours ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

9 hours ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

9 hours ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

10 hours ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

10 hours ago