जिले के देवलोंद थाना पुलिस ने बीती रात सुखाड गांव के समीप गांजा तस्करी कतरे दो आरोपितों को गिरफ्तार कर गांजा जप्त किया

शहडोल
जिले के देवलोंद थाना पुलिस ने बीती रात सुखाड गांव के समीप गांजा तस्करी कतरे दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके पास से 45 किलो ग्राम गांजा जप्त किया। जबकि इस कारोबार का सरगना फरार हो गया । जिसकी तलाश में पुलिस सरगर्मी के साथ जुटी हुई है। मादक पदार्थ गांजा की धर पकड़ पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के निर्देशन पर की गई है।

देवलोद थाना प्रभारी ने बताया कि रीवा जिला के मनगंवा निवासी महफूज खान पिता अफजल खान वार्ड नं. 3 और रौनक हुसैन पिता बासिर हुसैन निवासी मनगंवा कार क्रमांक एमपी 17 सी.सी. 6894 में 45 किलो 630 ग्राम गांजा लेकर रीवां की ओर जा रहे थे। शनिवार व रविवार की आधी रात को मिली सूचना के आधार पर देवलोंद पुलिस ने कार को रुकवाया और तलाशी ली तो कार से गांजा बरामद हुआ।

आनन-फानन में पुलिस ने दोनों आरोपितो को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की तो दोनो ने कबूल किया की उन्होंने पकड़े गये गांजा को ग्राम करौदिया निवासी गांजा के शातिर तस्कर रामसजीवन पटेल के घर से खरीदा है और गांजा लेकर वे रीवा की ओर जा रहे थे।

दोंनो आरोपितों के बयान के आधार पर देवलोंद थाना की पुलिस ने सरगना के घर दविश देने पहुंची तो वह फरार हो गया था। बहरहाल इस मामले में देवलोंद थाना की पुलिस तीनो आरोपितों के खिलाफ नारकोटिक्स अधीनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। उधर शातिर सरगना रामसजीवन पटेल की पुलिस सरगर्मी के साथ तलाश में जुटी हुई है।

सवा नौ लाख का मशरूका जब्त
पहले भी वह गांजा के अवैध व्यापार में कई बार पकड़ा जा चुका है। इसके बाद भी उसकी हरकत में कोई सुधार नहीं हुआ है। कुल मिलाकर मादक पदार्थों की धरपकड़ वाले पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक द्वारा छेड़े गये अभियान को लगातार सफलता मिल रही है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

7 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

7 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

7 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

7 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

8 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

8 hours ago