महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आग लगने के मामले में प्राथमिक जांच रिपोर्ट कलेक्टर नीरज सिंह को सौंप दी

उज्जैन
महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आग लगने के मामले में प्राथमिक जांच रिपोर्ट कलेक्टर नीरज सिंह को सौंप दी गई है। रिपोर्ट में केमिकल युक्त गुलाल से आग लगने की पुष्टि हुई है। मामले में सुरक्षा एजेंसी के कुछ कर्मचारियों को दोषी पाया गया है। इन्हें गुलाल भीतर जाने से रोकना था। इन कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।

गौरतलब है कि ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में गत सोमवार को धुलेंडी(रंग पर्व) के दिन भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में लगी आग की मजिस्ट्रियल जांच की गई थी। जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि आग केमिकलयुक्त गुलाल उड़ाने से ही भभकी थी। जांच अधिकारियों को सीसीटीवी फुटेज से इसके सबूत मिले हैं।

20 लोगों के बयान दर्ज
जांच समिति में शामिल अधिकारियों ने मंदिर कर्मचारियों, पुजारियों, सेवकों सहित 20 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। गुलाल के नमूने लेकर इन्हें जांच के लिए भेजा गया है। इस बीच दर्शनार्थियों को भीतर भेजने से पहले मोबाइल आदि सख्ती से बाहर ही रखवाया जा रहा है। नंदी हाल में फिलहाल प्रवेश रोका गया है। मंदिर प्रबंध समिति ने यह तय किया है कि शनिवार 30 मार्च को रंग पंचमी पर भगवान को एक लोटा रंग अर्पित किया जाएगा। यह टेसू के फूलों और केसर से बना हुआ होगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

1 hour ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

1 hour ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

1 hour ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

2 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

2 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

2 hours ago