पीएम किसान सम्मान निधि की 14 वीं किस्त किसानों के खाते में प्रधानमंत्री ने की अंतरित

जिले में पंजीकृत किसानों को मिलेगा लाभ, गांव-गांव आयोजित किए गए कार्यक्रम

 वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को देखने की रही व्यवस्था

अनूपपुर
जमीनी स्तर के किसानों को सशक्त बनाने की निरंतर प्रतिबद्धता और संकल्प के अनुरूप जिले के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत 14 वीं किस्त की राशि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सिंगल क्लिक पर सीधे संबंधितों किसान के बैंक खाते में राशि आंतरित की गई। प्रधानमंत्री मोदी ने 27 जुलाई 2023 को राजस्थान के सीकर में आयोजित पीएम किसान सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत वित्तीय लाभ की 14 वीं किस्त जारी करते हुये 8.5 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को 17 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का अंतरण किया। जिले में 81 हजार 754 किसान पंजीकृत हैं, जिन्हें भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त होगा।   

            उल्लेखनीय है कि पीएम-किसान योजना के तहत, पात्र लाभार्थी किसान परिवारों को 6 हजार रुपये का वित्तीय लाभ प्रति वर्ष प्रदान किया जाता है, जो 4-महीने के अंतराल पर 2000 रुपये की तीन समान किस्तों में देय है। धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में अंतरित की जाती है।  

        इस अवसर पर जिले में कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण ग्रामीण क्षेत्रों में किया गया। जहां वर्चुअल प्रसारण के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम को देखा एवं सुना गया। कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधिगणों के साथ ही बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : हत्या की नीयत से हथौड़ी से मारा, जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार …

CG : हत्या की नीयत से हथौड़ी से मारा, जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मगरलोड और पुलिस चौकी करेलीबड़ी पुलिस द्वारा हत्या की…

6 minutes ago
रेवांचल एक्सप्रेस से अकेला भोपाल पहुंचा 10 साल का मासूम, GRP ने मां से मिलवाकर लौटाई खुशियां

रेवांचल एक्सप्रेस से अकेला भोपाल पहुंचा 10 साल का मासूम, GRP ने मां से मिलवाकर लौटाई खुशियां

 भोपाल ऑपरेशन हमर्दद ने एक मासूम को उसकी मां से मिलवा दिया। बच्चे के सही…

23 minutes ago
बिलासपुर में प्रार्थना सभा पर बवाल, हिंदू संगठनों ने लगाया धर्मांतरण कराने का आरोप

बिलासपुर में प्रार्थना सभा पर बवाल, हिंदू संगठनों ने लगाया धर्मांतरण कराने का आरोप

बिलासपुर. बिलासपुर में एक बार फिर कथित धर्मांतरण का मामला सामने आया है। तारबाहर थाना…

24 minutes ago
CM यादव के बड़े ऐलान: सतगढ़ी का बदलेगा नाम, UCC पर बड़ा बयान; भोपाल में ₹100 करोड़ के स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क की सौगात

CM यादव के बड़े ऐलान: सतगढ़ी का बदलेगा नाम, UCC पर बड़ा बयान; भोपाल में ₹100 करोड़ के स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क की सौगात

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कोलार रोड स्थित स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क, सतगढ़ी…

28 minutes ago
मिशन-2027 के लिए भाजपा ने तेज की तैयारी, लखनऊ दौरे से नितिन नवीन ने भरा चुनावी जोश

मिशन-2027 के लिए भाजपा ने तेज की तैयारी, लखनऊ दौरे से नितिन नवीन ने भरा चुनावी जोश

लखनऊ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दो दिवसीय लखनऊ दौरा न केवल भाजपा संगठन…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व संसदीय सचिव का WhatsApp हैक, परिचितों से ठगी के लिए मांगे जा रहे पैसे

छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व संसदीय सचिव का WhatsApp हैक, परिचितों से ठगी के लिए मांगे जा रहे पैसे

गरियाबंद. जिले में साइबर ठग लगातार भाजपा नेताओं को निशाना बना रहे हैं। अब वरिष्ठ…

1 hour ago