जप्त गांजा, नशीली इंजेक्शन और टेबलेट को एसपी की मौजूदगी में किया गया नष्ट

एमसीबी
  जिले में नशे के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस प्रशासन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा के स्पष्ट निर्देशों के तहत आज जिले के थाना जनकपुर, चिरमिरी, खड़गवां, पोंड़ी एवं मनेन्द्रगढ़ में वर्ष 2022, 2023, 2024 एवं 2025 तक नारकोटिक्स एक्ट के तहत जप्त किए गए मादक पदार्थों का सार्वजनिक रूप से नष्टीकरण किया गया। इस कार्रवाई के दौरान 129.95 किलोग्राम गांजा जिसकी बाजार कीमत लगभग 12 लाख 33 हजार 900 रुपये आंकी गई, इसके अलावा 272 नग नशीली इंजेक्शन एवं 122 नग नशीली टेबलेट जिनकी कीमत 7381 रुपये रही, जिसको विधिवत नष्ट किया गया। कुल मिलाकर लगभग 12 लाख 41 हजार 281 रुपये के नशीले पदार्थों का नष्टीकरण पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह की उपस्थिति में किया गया। यह कार्रवाई जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की गंभीरता और सफलता को दर्शाती है। 

नष्टीकरण की इस प्रक्रिया में एसडीओपी मनेन्द्रगढ़ एलेक्स टोप्पो, एसडीओपी भरतपुर आर. के. मिश्रा, सीएसपी चिरमिरी श्रीमती दीपिका मिंज, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्रीमती तरसीला टोप्पो सहित आबकारी निरीक्षक मनेन्द्रगढ़ श्रीमती शशिकला पैकरा, उप निरीक्षक थाना प्रभारी खड़गवां विजय सिंह, सहायक उप निरीक्षक थाना प्रभारी खड़गवा, विनय तिवारी, सहायक उप निरीक्षक थाना प्रभारी चिरमिरी विपीन मिंज, सहायक उप निरीक्षक थाना प्रभारी मनेन्द्रगढ़ अभिषेक पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक थाना प्रभारी जनकपुर दिनेश चौहान, प्र.आर. पुरुषोत्तम बघेल डीसीबी प्रभारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय एमसीबी तथा जिले के अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Admin

Recent Posts

CG : बीमार पति को लेकर मेकाहारा पहुंचीं महिला के 50 हजार चोरी …

CG : बीमार पति को लेकर मेकाहारा पहुंचीं महिला के 50 हजार चोरी …

रायपुर। अंबेडकर अस्पताल में एक बार फिर चोर सक्रिय हो गए हैं। अपने पति के…

6 minutes ago
CG : अचानक बाइक बंद होने से ट्रक ने रौंदा …

CG : अचानक बाइक बंद होने से ट्रक ने रौंदा …

रायपुर। उरला के मैटर पार्क इलाके में सोमवार सुबह एक हादसे में दो युवकों को…

10 minutes ago
CG : अंतर्राज्यीय चेन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश, ओडिशा के 5 समेत 6 आरोपी गिरफ्तार …

CG : अंतर्राज्यीय चेन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश, ओडिशा के 5 समेत 6 आरोपी गिरफ्तार …

बिलासपुर: पुलिस ने शहर में महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नेचिंग और लूट की वारदातों…

14 minutes ago
CG : जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, 52 पत्ती ताश और 640 रुपये जब्त …

CG : जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, 52 पत्ती ताश और 640 रुपये जब्त …

केसीजी: जिले में पुलिस ने जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

20 minutes ago
CG : परिवहन विभाग ने की ई-चालान से संबंधित ऑनलाइन स्कैम से सतर्क रहने की अपील …

CG : परिवहन विभाग ने की ई-चालान से संबंधित ऑनलाइन स्कैम से सतर्क रहने की अपील …

महासमुंद। राज्य में आरटीओ ई-चालान से संबंधित ऑनलाइन स्कैम के मामले सामने आने के बाद…

25 minutes ago
CG : किसान को सस्ते में डीजल दिलाने के नाम पर ठगा, शातिर फरार …

CG : किसान को सस्ते में डीजल दिलाने के नाम पर ठगा, शातिर फरार …

बलौदाबाजार। जिले के पलारी थाना क्षेत्र में किसानों के साथ ठगी का एक संवेदनशील मामला…

29 minutes ago