राज्य सरकार प्रदेश के धान उत्पादक सभी किसानों को प्रोत्साहन राशि देगी, 10 हजार रुपये खाते में डालेगी MP सरकार

भोपाल
राज्य सरकार प्रदेश के धान उत्पादक सभी किसानों को प्रोत्साहन राशि देगी। यह प्रति हेक्टेयर दो हजार रुपये रहेगी। कृषि विभाग इसके लिए योजना तैयार कर रहा है। इसमें पांच हेक्टेयर तक की अधिकतम सीमा निर्धारित की जा सकती है। योजना को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के जापान दौरे से लौटने के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा। राशि एक-दो माह में किसानों के आधार से लिंक बैंक खातों में एक बड़ा कार्यक्रम कर अंतरित की जाएगी।
 
भाजपा ने किया था धान-गेहूं का मूल्य वादा
भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान किसानों से 2,700 रुपये में गेहूं और 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने का वादा किया था। संकल्प पत्र में भी इसका उल्लेख किया गया। जब गेहूं का उपार्जन प्रारंभ हुआ और बोनस की घोषणा नहीं हुई तो कांग्रेस ने सरकार ने वादाखिलाफी का आरोप लगाया। बाद में सरकार ने प्रति क्विंटल 125 रुपये बोनस देने का निर्णय लिया।

प्रति हेक्टेयर किसानों को प्रोत्साहन राशि
दिसंबर, 2024 में राज्य सरकार ने तय किया कि धान उत्पादक किसानों को बोनस देने के स्थान पर प्रति हेक्टेयर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह दो हजार रुपये प्रति हेक्टेयर रहेगी। कृषि विभाग ने मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप योजना का प्रारूप तैयार किया है। योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों को मिले इसलिए इसके दायरे में लघु, सीमांत और बड़ी जोत वाले सभी किसान इसमें शामिल किए जाएंगे। हालांकि, इसमें अधिकतम सीमा रखी जाएगी यानी पांच हेक्टेयर तक किसानों को लाभ मिलेगा।
 
38.86 लाख हेक्टेयर में हुई थी धान की बोवनी
प्रदेश में इस वर्ष किसानों ने 38.86 लाख हेक्टेयर में धान की बोवनी की थी। छह लाख 368 हजार 654 किसानों से 43 लाख 47 हजार 206 टन धान सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा है। बाजार में दाम कम होने के कारण बड़ी संख्या में किसानों ने उपज रोककर भी रखी है। इस वर्ष कितने किसानों ने धान की खेती की, यह जानकारी राजस्व विभाग से ली जा रही है। विभाग गिरदावरी करता है, जिसमें यह जानकारी रहती है कि किस किसान ने कितने क्षेत्र में किस फसल की खेती की है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : LPG गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी होने से झटका …

CG : LPG गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी होने से झटका …

रायपुर/दिल्ली। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी…

4 minutes ago
CG : किसान सुसाइड मामले में पड़ोसी गिरफ्तार, धमकी देने का आरोप …

CG : किसान सुसाइड मामले में पड़ोसी गिरफ्तार, धमकी देने का आरोप …

बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम फरहदा में घर और जमीन खाली कराने के लिए…

10 minutes ago
CG : वित्तमंत्री ओपी चौधरी आज रायगढ़ जिले में कई विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण …

CG : वित्तमंत्री ओपी चौधरी आज रायगढ़ जिले में कई विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण …

रायगढ़। वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज रायगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे।…

24 minutes ago
CG : लिपिक ने विधवा महिला से नहीं मांगी रिश्वत, अधिकारी ने आरोप को बताया निराधार …

CG : लिपिक ने विधवा महिला से नहीं मांगी रिश्वत, अधिकारी ने आरोप को बताया निराधार …

गरियाबंद। लिपिक ने विधवा महिला से रिश्वत की डिमांड नहीं किया है, जिला शिक्षा अधिकारी…

30 minutes ago
CG : 86 ट्रेनें बहाल, 4 राज्यों के यात्रियों को मिलेगी राहत …

CG : 86 ट्रेनें बहाल, 4 राज्यों के यात्रियों को मिलेगी राहत …

रायपुर/बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर जोन ने 7 जून से 19 जून के बीच…

35 minutes ago
CG : मरवाही में दंतैल हाथियों की दबिश, जंगल से सटे गांवों में अलर्ट …

CG : मरवाही में दंतैल हाथियों की दबिश, जंगल से सटे गांवों में अलर्ट …

बिलासपुर। भीषण गर्मी के बीच मरवाही वन परिक्षेत्र में चार हाथियों का एक दल पहुंचने…

46 minutes ago