इंदौर

 सोमवार सुबह से शहर में बादल छाए रहे और अल सुबह हल्की वर्षा भी हुई। सुबह पश्चिमी हवाएं 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 24 डिग्री दर्ज किया गया। एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर पिछले 24 घंटे में 1.9 मिलीमीटर और रीगल स्थित मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वेदर स्टेशन पर 4.50 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आज दिनभर शहर में बादल छाए रहेंगे और हल्की वर्षा होगी। गौरतलब हैं कि रविवार को शहर में बादल छाए रहे और सुबह के समय वर्षा की हल्की फुहारे पड़ी। दोपहर में बादल छंटे और हल्की धूप भी निकली। दिन में पश्चिमी हवाएं 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली।

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, इंदौर में अगले दोसे तीन दिन तक हल्की से मध्यम वर्षा होगी। वर्तमान में शहर में बादल तो छा रहे है लेकिन धूप न निकलने के कारण बादलों से वर्षा नहीं नहीं पा रही है। वर्तमान में उड़ीसा के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ।

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *