प्रदेश के रीवा-सतना समेत 7 जिलों में आज जमकर होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट! जानें अगले 24 घंटे के मौसम का हाल?

भोपाल
 7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट, ग्वालियर, पन्ना, सतना, रीवा में तेज बारिश का अलर्ट. मऊगंज, सीधी, सिंगरौली में भी होगी तेज बारिश, भोपाल, इंदौर, उज्जैन में हल्की बारिश के आसार, भोपाल समेत 11 जिलों में सीजन की 80% बारिश, मंडला में सबसे ज्यादा 40 इंच हो चुकी है बारिश, प्रदेश में 3 दिन गरज-चमक और बूंदाबांदी का अनुमान, 14 अगस्त के बाद सिस्टम हो सकता है स्ट्रॉन्ग.

 मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री के बाद से ही मूसलाधार बारिश का सिलसिला लगातार जारी है. हालांकि पिछले कुछ दिनों से मानसून की एक्टिविटी घटी है और बारिश की रफ्तार में कमी आई है. मौसम विभाग ने आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं पूरे मध्य प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

    मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और मानसून ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग की मानें तो कल से बारिश की एक्टिविटी घट जाएगी, जिसकी वजह से भारी बारिश देखने को नहीं मिलेगी. हालांकि कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी.

इन 7 जिलों में होगी जमकर बारिश

मौसम विभाग ने आज पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और ग्वालियर जिलों में तेज बारिश के आसार जताए हैं. इन जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है. वहीं भोपाल, इंदौर, जबलपुर, चंबल, उज्जैन समेत अन्य संभागों के सभी जिलों में हल्की-फुल्की बारिश के आसार हैं और येलो अलर्ट जारी किया गया है.

फिर बदलेगा मौसम?

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 14 अगस्त के बाद सिस्टम की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी देखने को मिल सकती है. मौसम में बदलाव आते ही एक बार फिर प्रदेश में मूसलाधार बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा.

एमपी में औसत से ज्यादा बारिश

एमपी में औसत से ज्यादा बारिश का कोटा पूरा हो चुका है. आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के बाद सीजन की 70 प्रतिशत बारिश हो चुकी है. कई नदियां खतरे के निशान के करीब पहुंच थीं. वहीं ज्यादातर बड़े डैम भी 80 प्रतिशत से ज्यादा भर चुके हैं. फिलहाल अगले 3 दिनों तक तेज बारिश से राहत है.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: raintop-news

Recent Posts

CG : जशपुर में देशी कट्टे के साथ आदतन बदमाश गिरफ्तार, एक कारतूस और खोखा बरामद…

CG : जशपुर में देशी कट्टे के साथ आदतन बदमाश गिरफ्तार, एक कारतूस और खोखा बरामद…

जशपुर । छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

2 minutes ago
CG : आयुष्मान महा-अभियान जिले में सम्पन्न…

CG : आयुष्मान महा-अभियान जिले में सम्पन्न…

तीन दिवसीय अभियान में 6647 आयुष्मान व 858 वय वंदन कार्ड बनाए गए सूरजपुर ।…

5 minutes ago
CG : राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किये जाने हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त…

CG : राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किये जाने हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त…

दुर्ग । छ.ग. शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्षनुसार खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों / निर्णायकों को…

7 minutes ago
CG : जिले में अब तक 331.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज…

CG : जिले में अब तक 331.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज…

दुर्ग । जिले में 1 जून 2026 से 18 जुलाई 2026 तक 331.5 मिमी औसत…

15 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को समय पर आवास पूर्ण करने के निर्देश…

CG : प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को समय पर आवास पूर्ण करने के निर्देश…

जल संरक्षण पर दिया विशेष जोर बेमेतरा । जनपद पंचायत साजा मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ)…

18 minutes ago
CG : नगरनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…

CG : नगरनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…

जगदलपुर । बस्तर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

20 minutes ago