भोपाल
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि मातृभूमि के वीर सिपाही सीमा पर थे, इसलिए आज हम हैं।चौहान ने स्थानीय शौर्य स्मारक में शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद कहा कि वे मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व लुटाने वालों शहीदों को प्रदेश की संपूर्ण जनता की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं।
उन्होंने कहा कि वे सैनिक थे, जिन्होंने एक-एक इंच जमीन दुश्मनों से छुड़ाने के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। उस समय अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री थे। तत्कालीन समय में सेनाओं से दिखा दिया कि भारत माता की ओर आंख उठा कर देखने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्तिशाली और सशक्त भारत बना है।उन्होंने कहा कि हर देशवासी को देश की सीमाओं की रक्षा कर रहीं तीनों सेनाओं पर गर्व है।
रायपुर. राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा आज रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3261 के एक कार्यक्रम में शामिल…
रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने वरिष्ठ पत्रकार राजीव शर्मा के निधन पर दुःख जताया है,…
भिलाईनगर। बीएसपी में स्क्रैप चोरी प्रकरण 14 दिन बाद भी फरार आरोपी संजय सिंह गिरफ्तारी…
रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में आर्थिक एवं संपत्ति…
भोपाल. मध्य प्रदेश में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां…
रायपुर। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और पुलिसिंग…