शीघ्र प्रारंभ होगी गुना-बीना मेमू ट्रेन – डॉ. के. पी. यादव

गुना,शिवपुरी व अशोक नगर तीनो रेलवे स्टेशन का लगभग 50 करोड़ में होगा अत्याधुनिकीकरण

नई दिल्ली

गुना-शिवपुरी-अशोकनगर संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ के पी यादव ने नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अनिल कुमार लाहोटी से भेंट की। इस अवसर पर सांसद डॉ के पी यादव ने कोरोना के पूर्व तक संचालित गुना-बीना शटल गाड़ी को पुनः प्रारंभ कराए जाने का विशेष अनुरोध किया.इस पर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अनिल कुमार लाहोटी जी द्वारा पूर्ण आश्वासन दिया गया कि शीघ्र ही मेमू ट्रेन गुना-बीना स्टेशन के मध्य प्रारंभ की जाएगी, साथ ही सांसद डॉ के पी यादव ने अन्य क्षेत्रीय मुद्दों को रखा, जिनमें अशोक नगर में निर्माणाधीन अंडरब्रिज के शीघ्र निर्माण के लिए चर्चा की जिस पर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन लाहोटी द्वारा बताया गया कि अंडरब्रिज में जो खर्च की समस्या आ रही है अब उसे रेलवे विभाग ही वहन करेगा साथ ही सांसद यादव ने जानकारी देते हुए गुना-अशोकनगर-शिवपुरी स्टेशन का नाम अमृत योजना के तहत पुनर्निर्माण हेतु स्वीकृत हो गया है, जिसकी प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है। इसके तहत रेलवे के वरिष्ठ इंजीनियर ने तीनो स्टेशन का मुआयना भी कर लिया है।

अमृत योजना के तहत गुना स्टेशन के लिए रेलवे द्वारा 28.51 करोड़,अशोकनगर स्टेशन के लिए 9.25 करोड़ तथा शिवपुरी स्टेशन के पुनर्निर्माण हेतु 20.12 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें लिफ्ट,एबीलेटर,डिस्प्ले जैसी सुविधाएं स्टेशन को प्राप्त होते हुए स्टेशनों का आकर्षक पुनर्निर्माण किया जाएगा, जो बड़े शहरों की तर्ज पर होगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : किराना व्यापारी गिरफ्तार, चोरी का मामला फर्जी निकला …

CG : किराना व्यापारी गिरफ्तार, चोरी का मामला फर्जी निकला …

जांजगीर। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की एक फर्जी शिकायत का…

30 minutes ago
CG : डॉक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र से अपने नर्सिंग होम में महिला मरीज को किया रेफर, मौत के बाद हंगामा …

CG : डॉक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र से अपने नर्सिंग होम में महिला मरीज को किया रेफर, मौत के बाद हंगामा …

बिलासपुर। रतनपुर में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, परिजनों ने निजी…

37 minutes ago
CG : जल संरक्षण का महाअभियान : मनरेगा से गांवों में बढ़ रहा जल भंडार, हरियाली और आजीविका …

CG : जल संरक्षण का महाअभियान : मनरेगा से गांवों में बढ़ रहा जल भंडार, हरियाली और आजीविका …

रायपुर। जलवायु परिवर्तन, अनिश्चित वर्षा और बढ़ते जल संकट के बीच छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण…

40 minutes ago
CG : आवासीय क्वार्टर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, SECL अधिकारी की मौत …

CG : आवासीय क्वार्टर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, SECL अधिकारी की मौत …

कोरिया। एसईसीएल चरचा कॉलरी क्षेत्र स्थित चाइना ब्लॉक में एक दर्दनाक हादसा हो गया. रात…

51 minutes ago
CG : सराफा कारोबारी की हत्या के बाद भाई को भी धमकी, आरोपी गिरफ्तार …

CG : सराफा कारोबारी की हत्या के बाद भाई को भी धमकी, आरोपी गिरफ्तार …

मरवाही। कोटमी में हुए सराफा कारोबारी प्रदीप सोनी की हत्या के मामले में पेंड्रा पुलिस…

56 minutes ago
CG : डिप्टी CM अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश …

CG : डिप्टी CM अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश …

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…

1 hour ago