हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार की जन्मस्मृति पर ये शाम मस्तानी… कार्यक्रम

भोपाल के पांच स्थानों पर सजेगी सुरो की महफिल
गूंजेंगे किशोर कुमार के सदाबहार गीत, याद आयेगा संगीत का स्वर्णिम दौर

भोपाल

संस्कृति विभाग द्वारा हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार की जन्मस्मृति के अवसर पर गुरुवार 4 अगस्त, 2023 को भोपाल के पांच स्थानों पर ये शाम मस्तानी… कार्यक्रम का आयोजन किया जावेगा। संचालक संस्कृति श्री अदिति कुमार त्रिपाठी ने बताया कि महान गायक किशोर कुमार को उन्हीं के गीतों के माध्यम से याद करना हमारा सौभाग्य है। इसलिये संस्कृति विभाग भोपाल के पांच स्थानों इनमें रवीन्द्र भवन, जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी, पीपुल्स यूनिवर्सिटी, सेम ग्लोबल यूनिवर्सिटी एवं आई.ई.एस. यूनिवर्सिटी में ये शाम मस्तानी… कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है।

रवीन्द्र भवन में 4 अगस्त को रात्रि 8 बजे से प्रख्यात गायक विनोद राठौर एवं साथी, मुम्बई द्वारा किशोर कुमार के गीतों की प्रस्तुति दी जावेगी। इसके अलावा जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी में श्री निखिल बाकरे, सुश्री अनुषा बाकरे एवं साथी, भोपाल द्वारा दोपहर 12 बजे, पीपुल्स यूनिवर्सिटी में गुना के श्री शिवाजी सुर्वे एवं साथी द्वारा दोपहर 2 बजे, सेम ग्लोबल यूनिवर्सिटी में श्री आर्यन वासनिक एवं साथी, भोपाल द्वारा दोपहर 12 बजे और आई.ई.एस. यूनिवर्सिटी में श्री मुकेश तिवारी एवं साथी, भोपाल द्वारा दोपहर 12 बजे से किशोर कुमार के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति होगी। सुरों से सजी महफिल में सभी का प्रवेश नि:शुल्क होगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

CG : अबूझमाड़ के कस्तूरमेटा में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी …

CG : अबूझमाड़ के कस्तूरमेटा में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी …

अबूझमाड़। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में विकास की एक नई किरण दिखाई…

19 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें किया नमन…

25 minutes ago
CG : बलौदाबाजार में भारी बारिश, एनीकेट उफान पर …

CG : बलौदाबाजार में भारी बारिश, एनीकेट उफान पर …

बलौदाबाजार। जिले के पलारी विकासखंड के ग्राम रोहांसी और अमेठी को जोड़ने वाली महानदी पर…

26 minutes ago
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर वन मंत्री कश्यप ने अर्पित की पुष्पांजलि

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर वन मंत्री कश्यप ने अर्पित की पुष्पांजलि

रायपुर  वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने आज प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, शिक्षाविद एवं…

31 minutes ago
CG : हरी खाद से संवर रही खेतों की सेहत, प्राकृतिक खेती की मिसाल बने किसान नरेंद्र सिंह …

CG : हरी खाद से संवर रही खेतों की सेहत, प्राकृतिक खेती की मिसाल बने किसान नरेंद्र सिंह …

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं टिकाऊ कृषि को…

33 minutes ago
CG : लापता स्कूली छात्र का रेस्क्यू, शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार …

CG : लापता स्कूली छात्र का रेस्क्यू, शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित "अभियान संवेदना" के तहत…

46 minutes ago