भोपाल
मध्य प्रदेश में 9 अक्टूबर से विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी हो गई है। इसके साथ ही डीओपीटी ने आईएएस अफसर की परफॉर्मेंस अप्रेजल रिपोर्ट (पी ए आर) लिखने और जमा करने के शेड्यूल में बदलाव कर दिया है। अब पीएआर का रिव्यू करने वाले अफसर 15 नवंबर की जगह 30 नवंबर तक रिव्यू कर सकेंगे।
पी ए आर स्वीकार करने वाले अधिकारी 31 दिसंबर तक अंतिम रूप से आईएएस अफसर के परफॉर्मेंस अप्रेजल रिपोर्ट को स्वीकार करेंगे। पी ए आर अप्रेजल रिपोर्टिंग अथॉरिटी को भी अब 15 सितंबर की बजाय 30 सितंबर तक रिपोर्टिंग करने का मौका मिलेगा। सेल्फ अप्रेजल भरने के लिए समय सीमा 31 मई से 15 जून और फिर 15 जुलाई तक बढ़ाई गई थी। अब इसमें अब इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग कार्मिक के उप सचिव धरणेंनद्र जैन ने प्रदेश के सभी आईएएस अधिकारियों को पी ए आर का स्व मूल्यांकन और प्रत्येक स्तर पर मूल्यांकन करने के लिए निश्चित समय सीमां के अनुसार आगे की कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है।
रायपुर, : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार वन, वन्यजीव…
रायपुर। नई दिल्ली में आयोजित 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में छत्तीसगढ़…
जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ विकासखंड के एक शासकीय विद्यालय में शिक्षक और शिक्षिका के कथित…
रायपुर। साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 शुरू हो गई है। चिंतन शिविर को लेकर…
रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन…
ग्वालियर उत्तर रेलवे के बरेली यार्ड स्थित वाशिंग लाइन संख्या 36 एवं 37 पर अनुरक्षण…