टॉपर मान्य ने कहा- मेंस के रिजल्ट से डिप्रेशन में आ गया था, 10 जून से होगी काउंसलिंग

इंदौर
जेईई एडवांस्ड 2024 में इंदौर के वेद लाहोटी ने ऑल इंडिया टॉप किया है। मान्य जैन ने एमपी जोन में टॉप किया है, उनकी ऑल इंडिया रैंक 75 आई है।इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास (IIT Madras) ने जेईई एडवांस्ड 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इंदौर के वेद लाहोटी ने ऑल इंडिया टॉप किया है। उन्हें कुल 360 में से 355 मार्क्स मिले हैं। एमपी जोन में मान्य जैन ने टॉप किया है। उनकी ऑल इंडिया रैं

रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट www.jeeadv.ac.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स जिसमें एनरोलमेंट नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालना होगा।

टॉपर मान्य ने कहा- मेंस के रिजल्ट से डिप्रेशन में आ गया था

इंदौर के 17 साल के मान्य जैन के पिता ने अमित जैन बताया, मेंस में बेटे को 1400 रैंक मिली थी। मेहनत काफी की थी, लेकिन उम्मीद के हिसाब से रिजल्ट नहीं आया था। तब मान्य डिप्रेशन में आ गया था। हमने और टीचर्स ने उसे समझाया। दूसरी बार जब उसने मेंस दिया तो 577 रैंक लेकर आया था। अब एडवांस्ड का रिजल्ट बहुत ही अच्छा रहा है। हमारा टारगेट ये था कि बेटा अच्छा पढ़े। मेडिकल में जाना है या इंजीनियरिंग में, ये उसे ही तय करना था। ये उसका पहला अटैम्प्ट था।

रिजल्ट के साथ आंसर-की भी जारी

रिजल्ट के साथ-साथ फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है। इसके अलावा जल्द ही जेईई एडवांस्ड के कट-ऑफ मार्क्स, टॉपर्स लिस्ट और उनके मार्क्स भी जारी किए जाएंगे।

10 जून से शुरू होगी काउंसलिंग

कैंडिडेट्स जो भी जेईई एडवांस्ड एग्जाम में पास हुए हैं, उन सभी को IIT के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। यह काउंसलिंग प्रक्रिया जॉइंट सीट अलॉक्शन अथॉरिटी काउंसलिंग (JOSAA) के जरिए आयोजित की जाती है। JOSAA काउंसलिंग 2024 कल यानी 10 जून से शुरू होगी। यह काउंसलिंग 10 जून से 26 जुलाई के बीच में 5 राउंड में पूरी की जाएगी।

कुल 25.85% कैंडिडेट्स पास हुए

इस साल जेईई एडवांस्ड एग्जाम में कुल 1 लाख 86 हजार 584 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें से 1 लाख 80 हजार 200 ने दोनों पेपर की परीक्षा दी थी। ये दोनों पेपर्स- जेईई एडवांस्ड पेपर 1 और पेपर 2 में अपियर हुए थे। अब इनमें से कुल 48,248 स्टूडेंट्स पास हो पाए हैं। यह कुल कैंडिडेट्स का 25.85% है, जो पिछली बार से बेहतर है। पास होने वालों में 7,964 छात्राएं हैं। आईआईटी बॉम्बे जोन की द्विजा धर्मेशकुमार पटेल ने लड़कियों में टॉप किया है।

35% है जनरल कैटेगरी के पासिंग मार्क्स

जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को आईआईटी जेईई एडवांस्ड पास करने के लिए कम से कम 35 प्रतिशत मार्क्स लाने होंगे, जबकि ओबीसी और इकॉनोमिकली वीकर सेक्शन के कैंडिडेट्स को 31.5% मार्क्स चाहिए। वहीं, एससी-एसटी कैंडिडेट्स को 17.5 प्रतिशत मार्क्स चाहिए।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: JEE Advanced

Recent Posts

MP-राजस्थान सीमा विवाद सुलझाएगा 124 साल पुराना नक्शा, मंदसौर के धनवाड़ा गांव की जमीन पर बढ़ा विवाद

MP-राजस्थान सीमा विवाद सुलझाएगा 124 साल पुराना नक्शा, मंदसौर के धनवाड़ा गांव की जमीन पर बढ़ा विवाद

मंदसौर  मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की सुवासरा तहसील का धनवाड़ा गांव एक बार फिर…

33 minutes ago
दतिया उपचुनाव 2026: निर्वाचन तैयारियां तेज, मतदान बढ़ाने के लिए SWEEP अभियान ने पकड़ी रफ्तार

दतिया उपचुनाव 2026: निर्वाचन तैयारियां तेज, मतदान बढ़ाने के लिए SWEEP अभियान ने पकड़ी रफ्तार

दतिया विधानसभा उप निर्वाचन-2026 निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज युवाओं ने दिया मतदान जागरूकता…

52 minutes ago
महाकाल मंदिर में कांवड़ियों को बड़ी सौगात, सप्ताह में 4 दिन मिलेगी VIP जल अर्पण सुविधा

महाकाल मंदिर में कांवड़ियों को बड़ी सौगात, सप्ताह में 4 दिन मिलेगी VIP जल अर्पण सुविधा

उज्जैन  ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावण मास में देशभर से आने वाले कांवड़ यात्रियों को…

1 hour ago
समान नागरिक संहिता से होगा सभी का भला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समान नागरिक संहिता से होगा सभी का भला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समान नागरिक संहिता से होगा सभी का भला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ.…

1 hour ago
MP में निजी सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस पर नया नियम, 15 दिन में पुलिस रिपोर्ट, तय समय में होगा नवीनीकरण

MP में निजी सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस पर नया नियम, 15 दिन में पुलिस रिपोर्ट, तय समय में होगा नवीनीकरण

भोपाल  मध्यप्रदेश में निजी सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस और नवीनीकरण की प्रक्रिया को तेज और…

1 hour ago
युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

11 hours ago