इन राज्यों में अगले 4-5 दिनों तक होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

भोपाल. देश भर में मानसूनी बादल छाये हुए हैं और कई इलाकों में जमकर बारिश हो रही है। IMD ने अगले चार-पांच दिनों में कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले पांच दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश में व्यापक बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर बाढ़ आने की आशंका है। खास तौर पर अगले दो दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश होगी।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में भी इसी तरह का मौसम रहेगा। जबकि पश्चिम उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में अगले चार दिनों के दौरान अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम कार्यालय ने अगले छह दिनों के दौरान भारत के कई हिस्सों में मध्यम बाढ़ के खतरे की भविष्यवाणी की है।

कई राज्यों में बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में 17 से 19 जुलाई के बीच बारिश होगी। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड और ओडिशा में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने 8 जिलों के लिए ऑरेंज और 11-12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। कोंकण, गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में भी 18 से 20 जुलाई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। गुजरात में भी 19-20 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।

पूर्वी और दक्षिणी भारत
असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 17 जुलाई को इसी तरह की मौसम स्थिति देखने को मिलेगी। इसके अलावा आगामी 24 घंटों में ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम की ऐसी ही स्थिति देखने को मिलेगी। इसके अलावा 17 से 20 जुलाई के दौरान तेलंगाना में, जबकि 18 से 20 जुलाई के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और केरल में बारिश होगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

बिल को नियत्रंण करने की चाबी अब आपके पास

बिल को नियत्रंण करने की चाबी अब आपके पास

बिल को नियत्रंण करने की चाबी अब आपके पास भोपाल अधिकतर उपभोक्ता बिजली का बिल…

50 minutes ago
वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने 34 मकानों पर चलाया बुलडोजर

वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने 34 मकानों पर चलाया बुलडोजर

बलरामपुर. जिले में वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई…

1 hour ago
राजनांदगांव : मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से दुर्गा साहू की राह हुई आसान – जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

राजनांदगांव : मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से दुर्गा साहू की राह हुई आसान – जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

राजनांदगांव । शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।…

1 hour ago
सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल

सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल

सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल प्रत्येक मंगलवार को आंगनवाड़ी केन्द्र…

1 hour ago
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2014 का उल्लंघन करने पर जप्तशुदा वाहन राजसात

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2014 का उल्लंघन करने पर जप्तशुदा वाहन राजसात

राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के…

1 hour ago