माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल

पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज अम्बिकापुर स्थित प्रसिद्ध माँ बनभौरी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देवी माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धापूर्वक दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना की। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल

पूजन-अर्चना के पश्चात  राजेश अग्रवाल ने कहा कि माँ बनभौरी का यह पावन धाम आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहाँ आकर सदैव आत्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और सुखद अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि देवी माँ की कृपा से प्रदेश निरंतर विकास, समृद्धि और सामाजिक सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़े तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख और समृद्धि का वास हो।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत प्रदेश की पहचान है। ऐसे प्राचीन और श्रद्धा के केंद्र केवल आस्था के प्रतीक ही नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और लोकजीवन की अमूल्य धरोहर भी हैं। राज्य शासन धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण, संवर्धन तथा सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें और धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिले।

मंत्री  राजेश अग्रवाल ने माँ बनभौरी से प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, खुशहाली और प्रगति की कामना करते हुए सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और मंगलमय भविष्य का आशीर्वाद देने की प्रार्थना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि माँ बनभौरी की कृपा से छत्तीसगढ़ निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और प्रदेश में सुख, शांति एवं समृद्धि का वातावरण और अधिक सुदृढ़ होगा।

Admin

Recent Posts

CG : निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण हेतु आवेदन…

CG : निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण हेतु आवेदन…

बीजापुर । जिला परियोजना लाईवलीहूड कॉलेज सोसायटी जिला बीजापुर में जिला प्रशासन एवं आजीविका महाविद्यालय…

7 minutes ago
CG : प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 22 जुलाई से 5 अगस्त तक…

CG : प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 22 जुलाई से 5 अगस्त तक…

धमतरी । शिक्षा सत्र 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा नवमीं में प्रवेश के…

11 minutes ago
CG : कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के लिए अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश…

CG : कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के लिए अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश…

अधिकारियों को स्कूल, आश्रम छात्रावास का निरीक्षण करने के निर्देश जशपुरनगर । कलेक्टर रोहित व्यास…

42 minutes ago
CG : जिले में 21 जुलाई को 138.2 मिमी औसत वर्षा…

CG : जिले में 21 जुलाई को 138.2 मिमी औसत वर्षा…

जशपुरनगर । जशपुर जिले में 01 जून से 21 जुलाई 2026 तक 3014.2 मिमी औसत…

45 minutes ago
CG : प्राकृतिक आपदा के 4 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत…

CG : प्राकृतिक आपदा के 4 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत…

जशपुरनगर । छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के…

47 minutes ago