ट्रांसको ने ऊर्जीकृत किया सिवनी मालवा में 40 एम व्ही ए क्षमता का ट्रांसफार्मर

नर्मदापुरम् जिले की पारेषण क्षमता में हुई बढ़ोत्तरी

भोपाल

एम.पी. ट्रांसको (मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) ने नर्मदापुरम जिले में अपनी ट्रांसफारमेशन क्षमता में बढ़ोत्तरी करते हुए 132 के व्ही सबस्टेशन सिवनी मालवा में एक अतिरिक्त 40 एमव्हीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत किया है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति प्रारंभ हो जाने से क्षेत्र के 198 गांव के तकरीबन 54300 कृषि एवं घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को फायदा पहुँचेगा। अब उन्हें भरोसेमंद उच्च गुणवत्तापूर्ण विद्युत सप्लाई समुचित वोल्टेज पर उपलब्ध रहेगी। नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा 132 केव्ही सबस्टेशन से 33 केव्ही के 02 नये फीडर निकलने वाले हैं जो तहसील मुख्यालय सिवनी मालवा एवं 8 किलोमीटर दूर स्थित धर्मकुण्डी क्षेत्र के करीब 9000 विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति करेंगे। इसी की तैयारी के मद्देनजर एमपी ट्रांसको ने मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की मांग के अनुरूप समय पूर्व इस ट्रांसफार्मर को स्थापित कर ऊर्जीकृत किया है।

33 के व्ही के 06 फीडर से होती है सिवनी मालवा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति

एमपी ट्रांसको नर्मदापुरम् के कार्यपालन अभियंता लक्ष्मण आर्या ने बताया कि 132 के व्ही सबस्टेशन सिवनी मालवा से एम पी ट्रांसको वर्तमान में 33 के व्ही के 6 फीडरों के माध्यम से विद्युत आपूर्ति करती है। इनमें सिवनी मालवा, धर्मकुण्डी, पगधाल, शिवपुर, बावरी एवं सूरजपुर क्षेत्र शामिल हैं। इनकी संख्या बढ़कर भविष्य में 8 हो जायेगी। इस नये 40 एम व्ही ए ट्रांसफार्मर के स्थापित हो जाने से सिवनी मालवा सबस्टेशन की ट्रांसफारमेशन क्षमता बढ़कर 90 एम व्ही ए की हो गई है। नर्मदापुरम् जिले में ट्रांसमिशन कंपनी अपने 220 के व्ही के 3 सबस्टेशन और 132 के व्ही के 6 सबस्टेशन के माध्यम से विद्युत पारेषण करती है। अब नर्मदापुरम् जिले की कुल ट्रांसफारमेशन क्षमता बढ़कर 1925 एम व्ही ए की हो गई है। इसमें 220 के व्ही साइड 1080 एम व्ही ए तथा 132 के व्ही साइड 845 एम व्ही ए की स्थापित क्षमता शामिल है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

CG : भारत ने रचा इतिहास, पुरुष टीम बनी U-18 एशिया कप चैंपियन, महिला टीम ने जीता कांस्य पदक …

CG : भारत ने रचा इतिहास, पुरुष टीम बनी U-18 एशिया कप चैंपियन, महिला टीम ने जीता कांस्य पदक …

रायपुर। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए U-18 एशिया कप 2026 का…

6 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ के लाल आयुष पांडे का इंडिया ‘A’ टीम में चयन, प्रदेश में खुशी की लहर …

CG : छत्तीसगढ़ के लाल आयुष पांडे का इंडिया ‘A’ टीम में चयन, प्रदेश में खुशी की लहर …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान युवा क्रिकेटर आयुष पांडे का इंडिया 'A' टीम के श्रीलंका दौरे…

21 minutes ago
CG : बिलासपुर में यातायात व्यवस्था सख्त, नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश …

CG : बिलासपुर में यातायात व्यवस्था सख्त, नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश …

बिलासपुर। बिलासपुर में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से…

29 minutes ago
CG : आज से घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये महंगा …

CG : आज से घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये महंगा …

रायपुर/दिल्ली। घरेलू रसोई गैस (LPG) फिर महंगी हो गई है. LPG की कीमत में प्रति…

36 minutes ago
CG : पुलिसकर्मी को चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा, अपराधी पकड़ने के दौरान उड़ी अफवाह …

CG : पुलिसकर्मी को चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा, अपराधी पकड़ने के दौरान उड़ी अफवाह …

रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस…

44 minutes ago
CG : पीलिया से नहीं हुई मैनपाट के ग्रामीणों की मौत : स्वास्थ्य विभाग …

CG : पीलिया से नहीं हुई मैनपाट के ग्रामीणों की मौत : स्वास्थ्य विभाग …

मैनपाट। विकासखंड मैनपाट में पीलिया से पांच लोगों की मृत्यु होने संबंधी जानकारी आने के…

48 minutes ago