टारगेट अचीव करने परिवहन विभाग को हर दिन चाहिए 36 करोड़

ग्वालियर

परिवहन विभाग को मौजूदा वित्तीय वर्ष 2023-24 का राजस्व का टारगेट पूरा करने के लिए अभी 800 करोड़ रुपए राजस्व और चाहिए। यह राशि जुटाने मैदानी अमले के पास सिर्फ 22 दिन का समय और बचा है। अब प्रतिदिन 36 करोड़ 37 लाख रुपए वसूलना होंगे, तब जाकर टारगेट तक पहुंच पाएंगे।

नवागत परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता ने प्रदेश भर के मैदानी अमले को निर्देश दिए हैं कि टैक्स वसूली बढ़ाई जाए, जिससे राजस्व लक्ष्य हासिल किया जा सके। पविहन आयुक्त ने आरटीओ/ डीटीओ से कहा है कि समय कम बचा है, इसलिए अब टैक्स वसूली के लिए पूरी ताकत झोंक दें। फील्ड में उतकरकर वाहनों की चैकिंग की जाए। जिन वाहनों पर टैक्स बकाया है उनसे वसूली के लिए अलग से टीम बनाई जाए।
बता दें कि शासन ने परिवहन विभाग को इस साल 4800 करोड़ रुपए का टारगेट दिया है। अभी तक करीब करीब 4000 करोड़ रुपए राजस्व प्राप्त हो चुका है। 31 मार्च तक सभी जिलों को अब 800  करोड़ रुपए और वसूलना होंगे, तब टारगेट पूरा हो पाएगा। आंकड़ा बड़ा है, इसलिए मैदानी अमले की टेंशन बढ़ी हुई है, फिर भी वे प्रयास में जुटे हैं। जिन कॉमर्शियल वाहनों पर टैक्स बकाया चल रहा है,उन्हें भी वसूली के लिए सूचीबद्ध कर लिया गया है।

बड़े जिलों के आरटीओ फिसड्डी
प्रदेश के बड़े जिलों को परिवहन विभाग ने जो टारगेट  दे रखा है,उसके अनुसार टैक्स की वसूली करने में इन जिलों के आरटीओ फिसड्डी साबित हो रहे हैं। चूंकि छोटे जिलों से ज्यादा राजस्व इन जिलों के आरटीओ को जुटाना है,इसलिए उनकी टेंशन बढ़ी हुई है। हालांकि टारगेट से पीछे अधिकांश जिले चल रहे हैं,लेकिन बड़े जिलों की स्थित ज्यादा निराशाजनक है।

प्रयास किए जा रहे
वित्तीय वर्ष खत्म होने में 22 दिन का समय बचा है। शासन ने विभाग को जो टारगेट दिया है, उसे पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए मैदानी अमले को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।
डीपी गुप्ता, परिवहन आयुक्त,मप्र

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

6 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

6 hours ago
मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

6 hours ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

6 hours ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

6 hours ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

6 hours ago