रीवा
मध्य प्रदेश के रीवा के गवर्नमेंट ठाकुर रणमत सिंह (TRS) कॉलेज की प्रिसिंपल अर्पिता अवस्थी ने छात्राओं के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है. प्रिंसिपल ने कहा कि उन्हें छात्राओं के वीडियो वायरल होने की खबर अभी ही मिली है कि इस तरह से लड़कियों के द्वारा रील बनाकर पोस्ट की गई है.
उन्होंने कहा कि इस चीज को बहुत गंभीरता से लेते हुए जो इन लड़कियों के फोटोग्राफ्स हैं उसका पूरा मिलान करके पता करेंगे कि किस क्लास की हैं ये लड़कियां और इन्होंने इस तरह की हरकत क्यों की है.
उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला हम अनुशासन समिति को देंगे. इस मामले में हम अभिभावकों को भी बुलवाएंगे और हम चाहेंगे कि इस तरह की लड़कियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए. जिससे कि ये इस तरह की हरकतें कॉलेज में न करें क्योंकि हमलोगों ने बहुत मुश्किल से अपने कॉलेज में अनुशासन स्थापित किया है और इस तरह की घटनाओं से बहुत ही प्रतिकुल प्रभाव पड़ेगा.
प्रिसिंपल ने कहा कि हम चाहेंगे कि इनकी पहचान की जाए. साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे स्कूल में ब्लू और ब्लैक का कॉम्बिनेशन किसी भी कक्षा का नहीं है इसलिए पहले इस बात की तहकीकात करेंगे कि ये हमारे यहां की हैं या नहीं और यदि ये हमारे यहां की पाई जाती हैं तो कड़ी से कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई हम करेंगे.
विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…
जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…
अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…
अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…
अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…
अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…