रायपुर। छत्तीसगढ़ में अप्रैल के शुरुआती दिनों में फिर मौसम बदलने वाला है। 2 अप्रैल के बाद बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इस वजह से कुछ क्षेत्रों में इसका असर देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़ से तमिलनाडु तक ट्रफ (द्रोणिका) महाराष्ट्र और कर्नाटक तक सक्रिय है। इस सिस्टम के चलते प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, तब तक प्रदेश में मौसम शुष्क ही बना रहेगा और दिन के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। पिछले दो दिनों से रायपुर सबसे गर्म बना हुआ है। रविवार को यहां तापमान 40.4 डिग्री रहा। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में पिछले 24 घंटे में तापमान में बदलाव देखा गया। कुछ जिलों में पारा चढ़ा तो कुछ में मामूली गिरावट भी दर्ज हुई।
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…
भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…
भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…