कूनो राष्ट्रीय उद्यान: रेडियो कॉलर संक्रमण से दो और चीतों की हालत गंभीर

श्योपुर

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में लगातार हो रही चीतों की मौत के बाद प्राशासन सतर्क दिखाई दे रहा है। चीतों की मौत को लेकर अधिकारियों की मदद के लिए दो दक्षिण अफ्रीकी चीता विशेषज्ञों ने भी भारत का दौरा किया है।  इन विशेषज्ञों ने चीतों की मौत के पीछे बताए कारणों में रेडियो कॉलर की बात को प्रमुखता से उठाया था। जिसे लेकर वन विभाग ने जांच की है। ताजा खबर के मुताबिक वन्यजीव अधिकारियों ने कहा कि कुनो में कम से कम दो चीतों के रेडियो कॉलर हटाए जाने के बाद गंभीर संक्रमण का पता चलने पर उनका इलाज किया गया है।  ये दोनों चीते उन छह चीतों में से हैं जिन्हें 11 और 14 जुलाई को दो चीतों की मौत के बाद में उनके बाड़ों में वापस लाया गया है।

चौहान ने कहा था चीतों के रेडियो कॉलर हटा दें
प्रदेश के पूर्व मुख्य वन्यजीव वार्डन जे एस चौहान ने उनके पद से हटाए जाने से कुछ दिन पहले ही इन उपकरणों को हटाने का सुझाव दिया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें संदेह है कि ये चीतों में संक्रमण पैदा कर रहे हैं।  अधिकारियों ने कहा कि नामीबियाई भाइयों गौरव और शौर्य के नर गंभीर संक्रमण था।  

केंद्र को पत्र लिखने पर हटाए गए थे चौहान
दो चीतों की मौत के बाद से ही चीता प्रबंधन पर सवाल उठे थे। इस बीच जेएस चौहान ने कूनो में चीतों की संख्या अधिक होने का हवाला देते हुए केंद्र सरकार को पत्र लिखकर चीतों को अन्य जगह शिफ्ट करने का सुझाव दिया था, तब से ही राज्य और केंद्र के चीता परियोजना से जुड़े अधिकारियों के बीच मतभेद चल रहे थे। इसके बाद चौहान को पद से हटा दिया गया था।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : डॉ. आकांक्षा को उत्कृष्ट शिक्षा सम्मान मिला…

राजनांदगांव : डॉ. आकांक्षा को उत्कृष्ट शिक्षा सम्मान मिला…

राजनांदगांव | सर्वजन हिताय शिक्षा फाउंडेशन संस्थान ने राजधानी के विमतारा भवन में श्रीगुरुवे नमः…

8 minutes ago
CG : दहेज लोभियों पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, पति और सास-ससुर को 1 लाख जमा करने के निर्देश …

CG : दहेज लोभियों पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, पति और सास-ससुर को 1 लाख जमा करने के निर्देश …

बिलासपुर। दहेज प्रताड़ना और शारीरिक उत्पीड़न के आरोपों से जुड़े एक मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट…

16 minutes ago
 राजनांदगांव : घुमका में फूलमती की जीत…

राजनांदगांव : घुमका में फूलमती की जीत…

 राजनांदगांव , घुमका नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद का परिणाम सामने आ गया है।…

20 minutes ago
CG : बढ़ईपारा के किराना दुकान में लगी आग …

CG : बढ़ईपारा के किराना दुकान में लगी आग …

रायपुर। बढ़ईपारा क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक किराना दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी…

21 minutes ago
CG : मुंगेली में पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई …

CG : मुंगेली में पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई …

मुंगेली। जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

33 minutes ago
भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना से झाबुआ के प्रेम गामड़ बने आत्मनिर्भर

भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना से झाबुआ के प्रेम गामड़ बने आत्मनिर्भर

भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना से झाबुआ के प्रेम गामड़ बने आत्मनिर्भर अपना व्यवसाय शुरू…

34 minutes ago