भोपाल मंडल के दो स्टेशनों को मिला “बीईई शून्य लेबल प्रमाणपत्र”, रेलवे की ऊर्जा संरक्षण में बड़ी उपलब्धि

भोपाल
 मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल के मंडीदीप और सांची रेलवे स्टेशन को बीईई शून्य लेबल प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है। यह प्रमाणपत्र रेलवे की ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
यह प्रमाणपत्र भोपाल मंडल के विद्युत सामान्य विभाग के अथक प्रयासों का परिणाम है। वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य) संजय मानोरिया के नेतृत्व में इन स्टेशनों ने ऊर्जा प्रबंधन और दक्षता बढ़ाने के लिए कई प्रभावी उपाय अपनाए, जिससे यह उपलब्धि हासिल हुई है।

क्या है "बीईई शून्य लेबल प्रमाणपत्र"?
बीईई (Bureau of Energy Efficiency) शून्य लेबल प्रमाणपत्र एक प्रतिष्ठित मान्यता है, जो ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने के लिए दी जाती है। इस प्रमाणपत्र का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों और भवनों में ग्रीन और कार्बन-न्यूट्रल वातावरण को बढ़ावा देना है। जिन प्रतिष्ठानों को यह प्रमाणपत्र मिलता है, वे शून्य कार्बन उत्सर्जन और ऊर्जा कुशलता को अपनाने की दिशा में काम करते हैं।

भोपाल मंडल की ग्रीन रेलवे परियोजना को मिला बढ़ावा
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि मंडीदीप और सांची रेलवे स्टेशन ने ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने प्रयासों को सिद्ध किया है। इस प्रमाणपत्र की प्राप्ति से भोपाल मंडल की ग्रीन रेलवे परियोजना को और मजबूती मिलेगी। रेलवे परिसरों में ऊर्जा संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा के अधिकतम उपयोग को लेकर रेलवे प्रतिबद्ध है।

भोपाल मंडल ने इस उपलब्धि के साथ रेलवे की ऊर्जा लागत को कम करने और रेलवे परिसरों में प्रदूषण नियंत्रण को बढ़ावा देने के संकल्प को दोहराया है। इस पहल से न केवल रेलवे का ऊर्जा खर्च कम होगा, बल्कि यात्रियों को भी एक स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल स्टेशन की सुविधा मिलेगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: rail

Recent Posts

CG : बिलासपुर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार …

CG : बिलासपुर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार …

बिलासपुर। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तारबाहर थाना…

13 minutes ago
CG : LPG गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी होने से झटका …

CG : LPG गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी होने से झटका …

रायपुर/दिल्ली। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी…

21 minutes ago
CG : किसान सुसाइड मामले में पड़ोसी गिरफ्तार, धमकी देने का आरोप …

CG : किसान सुसाइड मामले में पड़ोसी गिरफ्तार, धमकी देने का आरोप …

बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम फरहदा में घर और जमीन खाली कराने के लिए…

28 minutes ago
CG : वित्तमंत्री ओपी चौधरी आज रायगढ़ जिले में कई विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण …

CG : वित्तमंत्री ओपी चौधरी आज रायगढ़ जिले में कई विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण …

रायगढ़। वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज रायगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे।…

42 minutes ago
CG : लिपिक ने विधवा महिला से नहीं मांगी रिश्वत, अधिकारी ने आरोप को बताया निराधार …

CG : लिपिक ने विधवा महिला से नहीं मांगी रिश्वत, अधिकारी ने आरोप को बताया निराधार …

गरियाबंद। लिपिक ने विधवा महिला से रिश्वत की डिमांड नहीं किया है, जिला शिक्षा अधिकारी…

48 minutes ago
CG : 86 ट्रेनें बहाल, 4 राज्यों के यात्रियों को मिलेगी राहत …

CG : 86 ट्रेनें बहाल, 4 राज्यों के यात्रियों को मिलेगी राहत …

रायपुर/बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर जोन ने 7 जून से 19 जून के बीच…

53 minutes ago