तालाब में नहाने के दौरान डूबे दो छात्र कीचड़ में फंसे, शवों को लंबे चले तलाशी अभियान के बाद निकाला

जबलपुर
कोतवाली थाना क्षेत्र के तालाब में नहाने के दौरान डूबे दो छात्र कीचड़ में फंस गए थे। उनके शवों को लंबे चले तलाशी अभियान के बाद गुरुवार को निकाला गया। जैसे छात्रों के शव पानी से बाहर निकाले गए परिजन उनसे लिपटकर रोने लगे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया है।

मृतक छात्रों में हनुमानताल खाई मोहल्ला निवासी पवन कोरी (14) और बाबा टोला कोरी मोहल्ला निवासी वैभव कोरी (14) है। दोनों तमरहाई स्कूल में कक्षा आठवीं के छात्र थे। बुधवार को उनकी बोर्ड परीक्षा समाप्त होने पर दोनों ने अपने मित्रों के साथ स्कूल के बाहर होली खेला। घर जाने से पूर्व रंग-गुलाल छुड़ाने के लिए शाम को लगभग पांच बजे गोपाल बाग तलैया में नहाने गए। उनके साथ दो और छात्र थे। नहाने के दौरान वैभव और पवन गहरे पानी में चले गए और डूब गए थे। घटना से दूसरे दो छात्र घबरा गए। किसी को कुछ बताए बिना घर चले गए।

तट पर मिले कपड़े और प्रश्न पत्र से शुरू हुई तलाश
तलैया के आसपास रहने वाले कुछ लोगों की देर शाम तट किनारे रखे एक टी शर्ट, एक शर्ट और एक-एक जोड़ी जूते-चप्पल पर पड़ी। उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। पूछताछ में कुछ लोगों ने शाम को तलैया में चार स्कूली छात्रों को नहाते देखे जाने की जानकारी की। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। उसके बाद रात में पुलिस ने जांच शुरू की। तलैया किनारे मिले एक शर्ट के पास सौ रुपये और आठवीं कक्षा का संस्कृत का प्रश्न पत्र रखा मिला, जिसके आधार पर पुलिस तलाश करते हुए छात्रों के मित्रों और परिजन तक पहुंची। साथी छात्रों ने दोनों नहाने के दौरान डूबने की जानकारी दी। तलैया में तुरंत तलाशी शुरू की गई। एसडीआरएफ एवं पुलिस ने देर रात तक रेस्क्यू किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। छात्रों को पता नहीं चलने पर गुरुवार को सुबह दोबारा तलाशी अभियान चलाया गया।

कांटा डालकर शव बाहर निकाला
तलैया में कीचड़ होने के कारण तलाशी अभियान में पुलिस और एसडीआरएफ को समस्या हुई। गोताखोर तलैया में उतर नहीं सकें। उसके बाद पानी के अंदर कांटा फेंकने का निर्णय किया। कई बार प्रयास करने पर घटना के लगभग 16 घंटे बाद गुरुवार को सुबह वैभव का शव कांटे में फंसा। उसे बाहर निकाला गया। उसके बाद शाम को चार बजे तक प्रयास जारी रहे। उसके बाद पानी में डूबे पवन का शव कांटे से बाहर निकाला जा सका।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : अंबिकापुर के सकालो पिग फार्म में देश का पहला अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन ट्रायल जारी …

CG : अंबिकापुर के सकालो पिग फार्म में देश का पहला अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन ट्रायल जारी …

अंबिकापुर। शासकीय सुकर फार्म, सकालो (अंबिकापुर) में अफ्रीकन स्वाइन फीवर (ASF) वैक्सीन का ट्रायल मार्च…

8 minutes ago
CG : 10 जून से रायपुर-डोंगरगढ़ ट्रेन रद्द …

CG : 10 जून से रायपुर-डोंगरगढ़ ट्रेन रद्द …

रायपुर। नागपुर मंडल के अंतर्गत रसमड़ा स्टेशन पर मालगोदाम लाइन -06 के कमीशनिंग कार्य के…

12 minutes ago
CG : चांदी की ब्रेसलेट और मोबाइल-नकदी लूटने वाले गिरफ्तार …

CG : चांदी की ब्रेसलेट और मोबाइल-नकदी लूटने वाले गिरफ्तार …

रायपुर। चांदी की ब्रेसलेट और मोबाइल-नकदी लूटने वाले गिरफ्तार हुए है। 5 जून को पीड़ित…

15 minutes ago
खनिज उड़नदस्ता दल का बड़ा एक्शन 15 संदिग्ध स्थानों पर छापा, अवैध खनन-परिवहन में लगे 14 वाहन जब्त

खनिज उड़नदस्ता दल का बड़ा एक्शन 15 संदिग्ध स्थानों पर छापा, अवैध खनन-परिवहन में लगे 14 वाहन जब्त

रायपुर  प्रदेश में गौण खनिजों के अवैध दोहन को रोकने और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा…

19 minutes ago
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष का 7 जून को एक दिवसीय रायपुर प्रवास

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष का 7 जून को एक दिवसीय रायपुर प्रवास

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष का 7 जून को  एक दिवसीय रायपुर प्रवास रायपुर…

23 minutes ago
CG : 11 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट …

CG : 11 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट …

रायपुर. गर्मी और उमस से परेशान प्रदेशवासियों को दक्षिण-पश्चिम मानसून का इंतजार है. मौसम विभाग…

25 minutes ago