उज्जैन पुलिस का सख्त कदम: बुलेट के पटाखे वाले साइलेंसरों पर रोडरोलर चला

उज्जैन 
अपने वाहनों से कर्कश ध्वनि फैलाकर ध्वनि प्रदूषण और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों पर उज्जैन पुलिस ने फिर सख्ती दिखाई. टॉवर इलाके में पुलिस ने 5 लाख रुपए से अधिक कीमत के 30 से ज्यादा मोडिफाइड साइलेंसरों पर रोडरोलर चलवाकर उन्हें नष्ट किया. इस कार्रवाई के जरिए पुलिस ने संदेश दिया कि नियमों के खिलाफ कार्य बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और ऐसे कृत्यों पर सख्त कार्रवाई होगी. 

दरअसल, शहर में तेज आवाज वाले साइलेंसरों से लोगों को परेशान करने, तेज रफ्तार से वाहन चलाकर पटाखे जैसी आवाज निकालने और राहगीरों को परेशानी में डालने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है.

लंबे समय से चल रही इस कार्रवाई में पुलिस ने ऐसी बाइकों, खासकर बुलेट में लगे मोडिफाइड साइलेंसर निकलवाए और वाहन चालकों पर जुर्माना भी लगाया. जब्त किए गए साइलेंसरों को टॉवर चौक पर जनता के सामने नष्ट कर पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी.

एएसपी नितेश भार्गव ने बताया कि उज्जैन ट्रैफिक पुलिस शहर में यातायात नियम तोड़ने वालों, तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों और गैर-मानक साइलेंसरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. 

करीब 5 लाख रुपए कीमत के 30 साइलेंसरों को सार्वजनिक स्थान पर नष्ट किया गया, ताकि समाज को यह संदेश जाए कि ऐसी चीजें वैध नहीं हैं और इन पर पुलिस कानूनी रूप से सख्त कार्रवाई करती है. पिछले कुछ समय से लगातार कार्रवाई चल रही है और भविष्य में भी अलग-अलग तरह की कार्रवाइयां नियोजित हैं.

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : ग्राम पंचायत सचिव निलंबित, गिरफ्तारी के बाद CEO ने लिया एक्शन …

CG : ग्राम पंचायत सचिव निलंबित, गिरफ्तारी के बाद CEO ने लिया एक्शन …

रायगढ़। ग्राम पंचायत मिरीगुड़ा के पंचायत सचिव भीचरण पटेल के खिलाफ पुलिस में आपराधिक मामला…

4 minutes ago
CG : बस की चेकिंग से मानव तस्करी नाकाम, अंबिकापुर का मामला …

CG : बस की चेकिंग से मानव तस्करी नाकाम, अंबिकापुर का मामला …

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में मानव तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ…

8 minutes ago
CG : आज एनएचएम संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे CM विष्णुदेव साय …

CG : आज एनएचएम संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे CM विष्णुदेव साय …

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे.…

13 minutes ago
CG : रायपुर में सफाई कर्मियों से मिले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण …

CG : रायपुर में सफाई कर्मियों से मिले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण …

रायपुर। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अम्बेडकर चौक में बाब साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर की…

21 minutes ago
CG : शॉर्ट सर्किट से फिल्टर प्लांट में लगी आग, बिजली सप्लाई बंद किया गया …

CG : शॉर्ट सर्किट से फिल्टर प्लांट में लगी आग, बिजली सप्लाई बंद किया गया …

जगदलपुर। शहर के नयामुंडा स्थित पुराने फिल्टर प्लांट और पानी टंकी परिसर में शुक्रवार शाम…

26 minutes ago
CG : जोन कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और ईई के तबादले …

CG : जोन कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और ईई के तबादले …

रायपुर। बिलासपुर नगर पालिक निगम में लंबे समय से एक ही जोन में पदस्थ अधिकारियों…

33 minutes ago