आरडीएसएस अंतर्गत पश्चिम मप्र में 7500 नए ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली वितरण क्षमता बढ़ाई

भोपाल.

शासन की महत्वपूर्ण योजना रिवेम्प्ड डिस्ट्रिब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत पश्चिम मप्र यानि मालवा निमाड़ में अब तक 7500 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि इन नए ट्रांसफार्मरों से औद्य़ोगिक क्षेत्र, व्यापारिक क्षेत्र, कृषि क्षेत्र, आबादी क्षेत्र की बिजली वितरण क्षमता का विस्तार किया गया हैं। लाखों उपभोक्ताओं की बिजली वितरण व्यवस्था में गुणात्मक सुधार किया गया है।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री अनूप कुमार सिंह ने बताया कि आरडीएसएस के तहत 100 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर कंपनी क्षेत्र के इंदौर, उज्जैन, देवास, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर, शाजापुर में स्थापित कर उपभोक्ताओं की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की गई है। प्रबंध निदेशक श्री सिंह ने बताया कि इंदौर जिले में 900 से ज्यादा ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं। उज्जैन जिले में 1200, देवास जिले में 940, रतलाम 540, खरगोन 496, धार 490, खंडवा 485, झाबुआ 400, आलीराजपुर 381, मंदसौर 403, शाजापुर 333, नीमच 290, बुरहानपुर 289 में, बड़वानी में 229 स्थानों पर ट्रांसफार्मर लगाकर वितरण क्षमता विस्तार किया गया है। इसी तरह अन्य जिलों में भी ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : वायरल फीवर से 2 हजार लोग ग्रसित, बिलासपुर सिम्स के आंकड़े …

CG : वायरल फीवर से 2 हजार लोग ग्रसित, बिलासपुर सिम्स के आंकड़े …

बिलासपुर। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण अब सेहत पर भी इसका असर पड…

2 minutes ago
CG : हार्वेस्टर चालक से लूट, कम उम्र के लड़कों का गैंग पकड़ाया …

CG : हार्वेस्टर चालक से लूट, कम उम्र के लड़कों का गैंग पकड़ाया …

बिलासपुर। मोपका बायपास में सेंदरी के पास हार्वेस्टर चालक से मारपीट कर नगदी और मोबाइल…

8 minutes ago
CG : कांग्रेस नेता ने किया सुसाइड, जेल से छूटकर आया था कुछ दिन पहले ही …

CG : कांग्रेस नेता ने किया सुसाइड, जेल से छूटकर आया था कुछ दिन पहले ही …

कांकेर। शहर में पूर्व कांग्रेस नेता नवाज अली ने आत्मघाती कदम उठा लिया है. संजय…

18 minutes ago
CG : मिवान मोनेट स्टील प्लांट में बायलर फटा …

CG : मिवान मोनेट स्टील प्लांट में बायलर फटा …

रायपुर। आरंग स्थित मिवान (मोनेट) स्टील प्लांट में हादसा हुआ है। जहां बायलर फटने से…

25 minutes ago
CG : 5 जून को रायपुर में रोजगार मेला, नौकरी पाने दिव्यांगजनों के लिए सुनहरा अवसर …

CG : 5 जून को रायपुर में रोजगार मेला, नौकरी पाने दिव्यांगजनों के लिए सुनहरा अवसर …

रायपुर। विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा दिव्यांगजनों के लिए 5 जून 2026 को रोजगार मेले…

30 minutes ago
मोहन यादव सरकार में बड़ा फेरबदल तय! 5-6 मंत्रियों की छुट्टी, कई नए चेहरों की होगी एंट्री

मोहन यादव सरकार में बड़ा फेरबदल तय! 5-6 मंत्रियों की छुट्टी, कई नए चेहरों की होगी एंट्री

भोपाल  मुख्यमंत्री मोहन यादव के दिल्ली दौरों और केंद्रीय नेतृत्व से लगातार मुलाकातों के बाद…

34 minutes ago