केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 30 जुलाई को इंदौर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे

इंदौर
मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां दोनों ही प्रमुख पार्टियों ने तेज कर दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 जुलाई को इंदौर में बीजेपी के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बीजेपी कार्यालय पर महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ले रहें तैयारियों की बैठक।

वहीं, साफ्ट हिंदुत्व की ओर बढ़ती कांग्रेस चुनाव से पहले बहुसंख्यक मतदाताओं से जुड़ाव का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। इसी क्रम में अब पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ 30 जुलाई को इंदौर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करेंगे।

भाजपा द्वारा राम मंदिर निर्माण का श्रेय लेने की काट के रूप में कांग्रेस लंबे समय से कमल नाथ को हनुमान भक्त के रूप में प्रचारित कर रही है। पार्टी की आधिकारिक विज्ञप्ति में भी उन्हें हनुमान भक्त दर्शाया जाता है। अब सावन के पवित्र माह में वे शिवभक्ति में भी रमे नजर आएंगे। 30 जुलाई को इंदौर में आदिवासी युवा महापंचायत कार्यक्रम में शिरकत करने आ रहे हैं। उनके कार्यक्रम में अब रुद्राभिषेक का आयोजन भी शामिल किया गया है।

यह आयोजन विधायक संजय शुक्ला द्वारा बाणेश्वर कुंड पर किया जा रहा है। वे सुबह 10 बजे पहुंचकर रुद्राभिषेक करेंगे। उल्लेखनीय है कि कमल नाथ द्वारा छिंदवाड़ा में बागेश्वर धाम के आचार्य शास्त्री की हनुमान कथा का आयोजन पांच अगस्त से किया जाएगा। इंदौर में रुद्राभिषेक के बहाने वे छिंदवाड़ा के आयोजन की व्यवस्थाओं का अनुभव भी ले लेंगे। विधायक संजय शुक्ला ने बताया कि बुधवार को वार्ड चार के हजारों श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक किया। इस दौरान शहर कांग्रेस के नेता भी मौजूद थे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

3 साल की जुड़वां बहनों ने रचा इतिहास, बनीं दुनिया की सबसे कम उम्र की फीमेल ड्रमर, मिला वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स सम्मान

3 साल की जुड़वां बहनों ने रचा इतिहास, बनीं दुनिया की सबसे कम उम्र की फीमेल ड्रमर, मिला वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स सम्मान

भोपाल  जिस उम्र में ज्यादातर बच्चे खिलौनों और रंग-बिरंगी किताबों में व्यस्त रहते हैं, उसी…

31 minutes ago
CG : जिला अस्पताल में 4 घंटे बिजली गुल, टॉर्च की रोशनी में हुआ इलाज …

CG : जिला अस्पताल में 4 घंटे बिजली गुल, टॉर्च की रोशनी में हुआ इलाज …

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में सोमवार सुबह स्वास्थ्य व्यवस्था…

39 minutes ago
CG : 12 सालों में मोदी सरकार ने महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाया – कांग्रेस …

CG : 12 सालों में मोदी सरकार ने महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाया – कांग्रेस …

रायपुर । 12 सालों में मोदी सरकार ने महंगाई बेरोजगारी बढ़ाया। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य…

45 minutes ago
CG : भाजपा के राज में शराब की कालाबाजारी बढ़ी, छत्तीसगढ़ शराब का गढ़ बना – कांग्रेस …

CG : भाजपा के राज में शराब की कालाबाजारी बढ़ी, छत्तीसगढ़ शराब का गढ़ बना – कांग्रेस …

रायपुर । जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है, भाजपा सरकार राज्य की…

56 minutes ago
CM विष्णुदेव साय कबीर जयंती महोत्सव में हुए शामिल, बोले- मेरी वाणी और जीवन पर कबीर साहब का गहरा प्रभाव

CM विष्णुदेव साय कबीर जयंती महोत्सव में हुए शामिल, बोले- मेरी वाणी और जीवन पर कबीर साहब का गहरा प्रभाव

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सोनपैरी स्थित असंग देव कबीर आश्रम पहुंचे, जहां…

1 hour ago
MP Monsoon Update: 40 जिलों में अब तक नहीं पहुंचा मानसून, 38% कम बारिश; उज्जैन-देवास में भारी बारिश का अलर्ट

MP Monsoon Update: 40 जिलों में अब तक नहीं पहुंचा मानसून, 38% कम बारिश; उज्जैन-देवास में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल  मध्यप्रदेश में मानसून की रफ्तार अभी भी धीमी बनी हुई है। प्रदेश के केवल…

1 hour ago