नीमच
आगामी विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा की प्रदेश में दूसरी जन आशीर्वाद यात्रा 4 सितंबर को नीमच के दशहरा मैदान से निकाली जाएगी। इसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पहली जन आशीर्वाद यात्रा 3 सितंबर को सतना जिले के चित्रकूट से निकली गई। इसे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा प्रदेश के 12 जिलों से होकर 25 सितंबर को भोपाल के कार्यकर्ता महाकुंभ में पहुंचेगी, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सभा को संबोधित करेंगे।
सिंधिया, पटेल, कुलस्ते सहित कई मंत्री होंगे शामिल
नीमच में आयोजित रोड शो में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते सहित प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, ओमप्रकाश सकलेचा, मोहन यादव, उषा ठाकुर आदि शामिल होंगे। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री सोमवार दोपहर 12:00 बजे के करीब नीमच की हवाई पट्टी पर उतरेंगे। यहां से भाजपा कार्यकर्ता बाइक के काफिले और चार पहिया वाहनों के साथ रैली के रूप में लेकर नीमच के प्राइवेट बस स्टैंड पहुंचेंगे।
शिवराज सिंह चौहान सहित सभी केंद्रीय मंत्री रथ पर सवार होकर रोड शो करेंगे। प्राइवेट बस स्टैंड से रोड शो 12:30 से 1 बजे के बीच प्रारंभ होगा, जो शहर के फव्वारा चौक, टैगोर मार्ग, कमल चौक, भारत माता चौराहा, विजय टॉकीज चौराहा होते हुए, दशहरा मैदान करीब 2:30 से 3:00 पहुंचेगा। दशहरा मैदान में सभी नेता एक विशाल आम सभा करेंगे ।
रायपुर. रायपुर में आज एक रैली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और रैली को नियंत्रित…
भोपाल. मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित 'इमर्जिंग छत्तीसगढ़–सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश' कार्यक्रम…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित 'इमर्जिंग छत्तीसगढ़–सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश' कार्यक्रम…
रायपुर. राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत महिला स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार ‘कांकेयर’ ब्रांड…
उमरिया. प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर सफलता की नई मिसाल कायम करते…