पिछोर में किया जन औषधि केंद्र का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने किया

शिवपुरी
 केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Minister Jyotiraditya Scindia) मंगलवार को शिवपुरी (Shivpuri) के पिछोर व खनियाधाना भ्रमण पर आए, इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने पिछोर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया और पिछोर की जनता को संबोधित किया।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि इस जन औषधि केंद्र के माध्यम से पिछोर और आसपास की जनता को लाभ मिलेगा यदि आपका स्वास्थ्य ठीक होगा तो आप सशक्त होंगे सशक्त नागरिक से एक सशक्त प्रदेश और देश का निर्माण होगा। उन्होंने पूरे क्षेत्र की जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि इसी प्रकार क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा विकास की दिशा में काम किया जा रहा है। आज पिछोर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया गया है। इससे गंभीर बीमारियों के लिए जो दवाएं बाजार में अधिक रेट में मिलती हैं वह दवाएं छूट के साथ कम दाम में उपलब्ध रहेंगी। इससे क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

पूर्व मंत्री के निधन पर दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय मंत्री सिंधिया शिवपुरी भ्रमण के दौरान पिछोर में श्रद्धांजलि सभा में भी शामिल हुए। उन्होंने पूर्व मंत्री लक्ष्मी नारायण गुप्ता नन्ना जी के निधन पर श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि वह सहज व सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। हमें उनसे प्रेरणा लेना चाहिए। इसके अलावा मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कई परिवारों से मिलने पहुंचे और उनके परिजन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : सुशासन तिहार से बुजुर्गों को मिला सामाजिक सुरक्षा का संबल, 1062 हितग्राहियों की वृद्धावस्था पेंशन हुई स्वीकृत

CG : सुशासन तिहार से बुजुर्गों को मिला सामाजिक सुरक्षा का संबल, 1062 हितग्राहियों की वृद्धावस्था पेंशन हुई स्वीकृत

समाधान शिविरों के माध्यम से गांव-गांव पहुंच रही राहत, सखौली के शिव कुमार दुबे सहित…

2 minutes ago
CG : टाटेकसा जलाशय योजना के सर्वेक्षण को मिली हरी झंडी

CG : टाटेकसा जलाशय योजना के सर्वेक्षण को मिली हरी झंडी

3.47 करोड़ रूपए की मिली प्रशासकीय स्वीकृत रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में सिंचाई सुविधाओं के…

6 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से रोशन हो रहे छत्तीसगढ़ के घर, बिजली बिल में हजारों रुपये की बचत

CG : प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से रोशन हो रहे छत्तीसगढ़ के घर, बिजली बिल में हजारों रुपये की बचत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सौर ऊर्जा को मिल रहा बढ़ावा,…

9 minutes ago
CG : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

CG : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर, प्रखर राष्ट्रवादी नेता एवं महान  शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर आज…

13 minutes ago
राजगढ़ के लाल मोहन नागर को आज मिलेगा पद्मश्री, जल-पर्यावरण क्रांति के लिए राष्ट्रपति भवन में होगा सम्मान

राजगढ़ के लाल मोहन नागर को आज मिलेगा पद्मश्री, जल-पर्यावरण क्रांति के लिए राष्ट्रपति भवन में होगा सम्मान

राजगढ़ मध्य प्रदेश के लिए कल का दिन बेहद गौरवशाली होने जा रहा है। मध्य…

15 minutes ago
राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! कई अधिकारियों के तबादले, जानें किसे मिली नई जिम्मेदारी

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! कई अधिकारियों के तबादले, जानें किसे मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। यहां एक साथ 12…

17 minutes ago