Home »  UP : करवा चौथ से दो दिन पहले पति ने की आत्महत्या, ऐसे हाल में मिली लाश; वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

 UP : करवा चौथ से दो दिन पहले पति ने की आत्महत्या, ऐसे हाल में मिली लाश; वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

31/10/2023

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के सुशील नगर में देव उर्फ कालू (30) ने रविवार रात फंदे से लटक कर जान दे दी। वह पत्नी के मायके जाने से परेशान था। करवा चौथ से पहले पति की मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

आठ साल पहले हुई थी शादी 
सुशील नगर निवासी देव मजदूरी करता था। मृतक के भाई सूखा ने पुलिस को बताया कि देव की शादी आठ साल पहले फिरोजाबाद की खुशबू से हुई थी। चार बच्चे हैं। पति-पत्नी के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया था। इस कारण खुशबू मायके में रहने लगी थी। देव पत्नी से मिलने ससुराल जाता था। हाल ही में वो लौटकर आया था। पत्नी मायके में ही थी। सोमवार सुबह लोगों ने देव का शव फांसी के फंदे से लटका देखा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। 

पुलिस जता रही ये आशंका 
सूखा ने बताया कि माता-पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। छह भाइयों में से एक जेल में बंद है। दो भाइयों ने भी पूर्व में आत्महत्या कर ली थी। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि गृहक्लेश में आत्महत्या की आशंका है। जांच की जा रही है।

पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
वहीं पति की मौत  के बाद पत्नी की रो-रोकर बुरा हाल है। उसे समझ नहीं आ रहा है कि आखिर ऐसा कैसे हो गया। 

Leave a comment