उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी युवक को राजस्थान में काम करने के दौरान दो बच्चों की मां को प्यार हो गया। दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली। पति ने मुकदमा दर्ज कराया। जांच करते हुए आरोपी के घर पहुंची पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया। उसे राजस्थान ले गई। आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामला पिनाहट थाना क्षेत्र के मोहल्ला ताल की पार का है। यहां के निवासी राजवीर, राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम कस्बा में हलवाई का काम करता था। वहीं रहने के दौरान दो बच्चों की मां से प्रेम संबंध हो गए। दोनों ने चोरी-चुपके कोर्ट में शादी भी कर ली। एक माह पूर्व राजवीर महिला को साथ लेकर घर आ गया। वहीं दूसरी तरफ महिला के पति द्वारा खाटू श्याम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। शनिवार की देर शाम खाटू श्याम पुलिस, आगरा के पिनाहट कस्बा पहुंची। यहां स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी राजवीर के घर पर छापेमारी की। घर से महिला को बरामद कर लिया। पुलिस कार्रवाई के लिए महिला को अपने साथ राजस्थान ले गई।
रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…
रायपुर किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…
भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…
रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…
भोपाल देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…