देश-विदेश

UP : पिता की मौत के बाद खाते से निकाले 56.50 लाख, भाई ने अपनी बहन और महिला पर दर्ज कराई रिपोर्ट

कानपुर में केशवनगर निवासी टीन के डिब्बों के कारोबारी विपिन बजाज ने सगी बहन, मकान के खरीदार महिला और बैंककर्मियों के खिलाफ गोविंदनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि पिता की मौत के बाद उनकी बहन ने मकान के खरीदार और बैंक कर्मियों से सांठगांठ कर फर्जी चेक के जरिये पिता के खाते से 56.50 लाख रुपये निकाल लिए। कारोबारी विपिन बजाज ने बताया कि पिता रमेश कुमार ने रतनलाल नगर का एक मकान मार्च 2021 में दबौली निवासी पूर्णिमा सिंह को 48 लाख में बेचा था। आठ लाख नकद लिए थे और 40 लाख की पूर्णिमा ने चेक दी थी। 31 मार्च 2021 को पिता ने गुमटी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में चेक लगाया, जो बाउंस हो गया। इस बीच 30 अप्रैल 2021 को उनके पिता की बीमारी के चलते निधन हो गया।

बहन नीति कपूर के खाते में ट्रांसफर किए गए रुपयेउसके 14-15 दिन बाद पता चला कि पिता के नाम 40 लाख का चेक 12 मई 2021 को गुमटी नंबर पांच स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा खाते में लगाया गया, जिससे खाते में रुपये आए हैं, लेकिन अगले ही दिन उनके खाते से 41.50 लाख रुपये पूर्णिमा सिंह के खाते में पहुंच गए। वहीं तीन मई को 15 लाख रुपये उनकी सगी बहन नीति कपूर के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं।

प्लॉट पर कुछ व्यक्तियों ने कब्जा कर लिया हैविपिन ने बताया कि दो लाख से अधिक की धनराशि जमा करने पर बैंक खाताधारक से संपर्क करता है, जोकि बैंक प्रबंधन द्वारा नहीं किया गया। उन्होंने मकान के खरीदार पूर्णिमा पर बहन नीतू और बैंक कर्मचारियों से सांठगांठ कर पिता के चेक पर फर्जी हस्ताक्षर के जरिये खाते से रुपये निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उनके प्लॉट पर कुछ व्यक्तियों ने कब्जा कर लिया है।
kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : पहले ही दिन जिले के 87ः बच्चों को मिली “दो बूंद जिंदगी की“ …

CG : पहले ही दिन जिले के 87ः बच्चों को मिली “दो बूंद जिंदगी की“ …

सुकमा । जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की सजगता से सुकमा जिले में पल्स पोलियो…

12 minutes ago
CG : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्यपाल रमेन डेका की सौजन्य भेंट …

CG : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्यपाल रमेन डेका की सौजन्य भेंट …

रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रपति भवन…

19 minutes ago
CG : केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने राष्ट्रीय सम्मेलन में की छत्तीसगढ़ के मटेरियल बैंक मॉडल की सराहना …

CG : केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने राष्ट्रीय सम्मेलन में की छत्तीसगढ़ के मटेरियल बैंक मॉडल की सराहना …

रायपुर । नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में छत्तीसगढ़ की…

23 minutes ago
भोपाल में खाने को लेकर बवाल! IPL क्रिकेटर और IPS पिता पर कुक से मारपीट का आरोप, FIR दर्ज

भोपाल में खाने को लेकर बवाल! IPL क्रिकेटर और IPS पिता पर कुक से मारपीट का आरोप, FIR दर्ज

 भोपाल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके पिता रिटायर्ड आईपीएस पिता…

28 minutes ago
CG : रामगढ़ महोत्सव में रामलीला, कवि सम्मेलन और ‘जटायु मोक्ष’ की प्रस्तुति ने बांधा समां …

CG : रामगढ़ महोत्सव में रामलीला, कवि सम्मेलन और ‘जटायु मोक्ष’ की प्रस्तुति ने बांधा समां …

रायपुर । सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विरासत को समर्पित दो दिवसीय रामगढ़…

42 minutes ago
CG : कलेक्टर-एसपी और नगरपालिका अध्यक्ष ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक …

CG : कलेक्टर-एसपी और नगरपालिका अध्यक्ष ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक …

सुकमा । राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 का भव्य एवं विधिवत शुभारंभ कलेक्टर श्री अमित…

47 minutes ago