क्राइम

UP : युवती से दुकान में दरिंदगी… निर्वस्त्र कर फेंका; तमाशबीन बने देखते रहे लोग

फतेहपुर शहर के नजदीक एक युवती की अस्मत से सरेआम खिलवाड़ का मामला सामने आया है। दरिंदे राहगीर युवती को दुकान में घसीटकर ले गए। निर्वस्त्र कर हैवानियत का प्रयास किया। विरोध पर औजारों से पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान आसपास के लोग भी खामोश रहे। 

पुलिस ने दुकानदार भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार बताए गए हैं। गाजीपुर थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली युवती (19) 21 सितंबर को शहर में बहन के घर आई थी। 

शनिवार दोपहर करीब एक बजे वह स्कूटी से गांव लौट रही थी। शहर सीमा से कुछ दूर गंभरी गांव में पड़ोसी शाखा गांव का राहुल सोनी की सराफा की दुकान है। स्कूटी सवार युवती उसकी दुकान से सामने से गुजर रही थी।

आरोप है कि राहुल सोनी और उसका भाई रोहित, पवन और साथी अंकित सोनी ने उसकी स्कूटी रुकवाई। सरेराह मारपीट कर उसे खींचकर दुकान के अंदर ले गए और उसे निर्वस्त्र कर दिया। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। 

पीड़िता के विरोध पर आरोपियों ने आभूषण बनाने वाले औजारों से उसे पीटा। उसके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। इतना ही नहीं खौफ फैलाने के लिए निर्वस्त्र हालत में दुकान के बाहर फेंक दिया।

पीड़िता ने किसी तरह आड़ में छिप छिपाकर कपड़े पहने। आरोप है कि उसे जान से मारने का प्रयास भी किया। इसी दौरान बहन का फोन युवती के पास पहुंचा। आपबीती बताने के बाद उसने पुलिस को सूचना दी। आरोपी दुकान में ताला डालकर भाग निकले।

चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवती का एक्सरे कराया गया है। मेडिकल परीक्षण और सीटी स्कैन सोमवार को कराया जाएगा। मेडिकल जांच रिपोर्ट और बयान के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। सरेराह बाजार में निर्वस्त्र करने की जांच हो रही है। प्राथमिक जांच में पहले से आरोपी दुकानदार और युवती में संबंध में होने का भी पता लगा है। विजय शंकर मिश्रा, एएसपी

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : नवविवाहिता सुसाइड मामले में ससुराल वाले बरी, प्रताड़ित करने का सबूत नहीं …

CG : नवविवाहिता सुसाइड मामले में ससुराल वाले बरी, प्रताड़ित करने का सबूत नहीं …

बिलासपुर। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने दहेज प्रताड़ना और हत्या के एक मामले में महत्वपूर्ण…

4 minutes ago
CG : रिसोर्ट में मर्डर, जन्मदिन पार्टी के दौरान हुआ खूनी विवाद …

CG : रिसोर्ट में मर्डर, जन्मदिन पार्टी के दौरान हुआ खूनी विवाद …

कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र में एक जन्मदिन पार्टी विवाद में बदल गई। मीरा…

11 minutes ago
मानव दुर्व्‍यापारके विरुद्ध प्रभावी विवेचना, समन्वय एवं पुनर्वास को लेकर पुलिस मुख्यालय में एक दिवसीय राज्य स्तरीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित

मानव दुर्व्‍यापारके विरुद्ध प्रभावी विवेचना, समन्वय एवं पुनर्वास को लेकर पुलिस मुख्यालय में एक दिवसीय राज्य स्तरीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित

मानव दुर्व्‍यापारके विरुद्ध प्रभावी विवेचना, समन्वय एवं पुनर्वास को लेकर पुलिस मुख्यालय में एक दिवसीय…

22 minutes ago
CG : 200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, दो जिलों में प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन …

CG : 200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, दो जिलों में प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन …

रायपुर। अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम…

24 minutes ago
CG : सप्रे स्कूल परिसर में आम रास्ता और अवैध पार्किंग से बच्चे-अभिभावक परेशान …

CG : सप्रे स्कूल परिसर में आम रास्ता और अवैध पार्किंग से बच्चे-अभिभावक परेशान …

रायपुर। राजधानी के बुढ़ापारा स्थित माधवराव सप्रे उत्कृष्ठ हिन्दी-इंग्लिश स्कूल के छात्रों और उन्हें लेने…

27 minutes ago
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय प्रवास पर 4 जुलाई को आएंगे मध्यप्रदेश

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय प्रवास पर 4 जुलाई को आएंगे मध्यप्रदेश

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय प्रवास पर 4 जुलाई को आएंगे मध्यप्रदेश इंदौर…

33 minutes ago