देश-विदेश

UP : नौकरी से निकाले गए संविदा कर्मी ने की आत्महत्या, पत्नी बोली- 10 दिन से बहुत टेंशन में थे

कैंट के रामदास का हाता में मंगलवार सुबह एलडीए के संविदाकर्मी कंप्यूटर ऑपरेटर संतोष कुमार (45) ने मंगलवार सुबह घर पर ही फांसी लगा ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पत्नी ने एलडीए वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा कैंट पुलिस को तहरीर दी है। मामले में सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

संतोष कुमार के परिवार में पत्नी मालती, बेटा आदित्य व बेटी रितिका हैं। मंगलवार सुबह उन्होंने कमरे में फांसी लगा ली। फंदे पर संतोष को लटका देख परिजन स्तब्ध रह गए। आसपास के लोगों से मदद लेकर उन्हें फंदे से उतारा और सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

दस दिन से तनाव में थे संतोष, हटाने की दी थी धमकी
मालती ने आरोप लगाया कि दस दिन से संतोष बहुत तनाव में थे। परेशानी की वजह पूछने पर उन्होंने बताया कि एलडीए वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। काम से भी हटाने की धमकी दे रहे हैं। मालती ने तहरीर में लिखा है कि संतोष 25 साल से एलडीए में काम कर रहे थे। कभी कोई शिकायत या विवाद नहीं हुआ। लेकिन, जब से ये वीसी आए हैं, तब से उनको प्रताड़ित किया गया। इस वजह से संतोष ने खुदकुशी कर ली।

तीन बार दी तहरीर
एडीसीपी ने बताया कि मामले में परिजनों की तरफ से तीन बार तहरीर दी गई। पहली बार में संतोष के आत्महत्या करने संबंधी सूचना दी गई। फिर एक तहरीर एलडीए वीसी पर आरोप लगाते दी गई। कुछ देर बाद मालती ने तीसरी तहरीर दी। इसमें भी वीसी पर आरोप लगाए गए। एडीसीपी का कहना है कि विस्तृत जांच कराई जाएगी।

संविदाकर्मी आक्रोशित
घटना के बाद एलडी के तमाम संविदाकर्मी सिविल अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने एलडीए प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। संतोष के खुदकुशी करने में एलडीए वीसी को ही जिम्मेदार ठहराया।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : अमानक खाद-बीज बेचने वालों पर कार्रवाई, 6 दुकानों से सामग्री जब्त …

CG : अमानक खाद-बीज बेचने वालों पर कार्रवाई, 6 दुकानों से सामग्री जब्त …

जगदलपुर। खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के…

7 minutes ago
CG : शिवनाथ नदी में तेज बहाव, जलाशयों में बढ़ा पानी, मोंगरा बैराज अभी 13 फीसदी भरा …

CG : शिवनाथ नदी में तेज बहाव, जलाशयों में बढ़ा पानी, मोंगरा बैराज अभी 13 फीसदी भरा …

राजनांदगांव। जिले में पिछले चार दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने सूखे जैसे…

15 minutes ago
CG Weather Update: अवदाब के असर से रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

CG Weather Update: अवदाब के असर से रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आषाढ़ लगने के बाद झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है. नदी-नाले उफान…

35 minutes ago
चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने रचा इतिहास, 6 दिन में बनाए 17 हजार से ज्यादा टैबलेट

चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने रचा इतिहास, 6 दिन में बनाए 17 हजार से ज्यादा टैबलेट

चीनी रोबोटिक्स कंपनी एजीबॉट ने इतिहास रच दिया है। दरअसल इस कंपनी के ह्यूमनॉइड रोबोट्स…

1 hour ago
जंगल से 10 KM दायरे में आरा मिलों पर रोक बरकरार, बिलासपुर हाईकोर्ट ने 19 याचिकाएं खारिज कीं

जंगल से 10 KM दायरे में आरा मिलों पर रोक बरकरार, बिलासपुर हाईकोर्ट ने 19 याचिकाएं खारिज कीं

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण मामले में फैसला देते हुए राज्य सरकार के उस निर्णय…

2 hours ago
स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

रायपुर  राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने की…

2 hours ago