प्रथम त्रैमास की बजट राशि का उपयोग समय-सीमा में करें : राज्य मंत्री जायसवाल

भोपाल
कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने कहा है कि कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग को प्रथम त्रैमास में मिली बजट राशि का उपयोग समय-सीमा में करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिस मद में राशि खर्च की जाना है, उसी में नियमानुसार खर्च करें। किसी भी हालत में बजट राशि लैप्स न हो। प्रथम त्रैमास की राशि 30 जून तक खर्च कर ली जाए। राज्यमंत्री श्री जायसवाल मंत्रालय में विभागीय समीक्षा बैठक ले रहे थे।

राज्यमंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि कौशल तकनीकी विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा की विभागीय योजनाओं का भौतिक लक्ष्य भी समय -सीमा में पूरा करें। उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली, साथ ही विभागीय उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

राज्यमंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि शासन के निर्देशों पर तत्परता से कार्यवाही हो। हाथकरघा के क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा लोगों को चिंहित कर रोजगार से जोड़ें। उत्पादन बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करें। केंद्र सरकार का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।

राज्यमंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि विभागीय योजनाओं का 30 सितंबर के पहले नवीनीकरण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं और बजट के संबंध में विस्तृत जानकारी और प्रस्तुत करें, शीघ्र ही पुनः बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक में प्रबंध संचालक खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड श्री माल सिंह, कमिश्नर एवं प्रबंध संचालक हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम श्री मदन नागरगोजे, कमिश्नर रेशम संचालनालय श्री मोहित बुंदस सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : गांजा की अवैध बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव : गांजा की अवैध बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव | डोंगरगढ़ पुलिस ने गांजा की अवैध बिक्री कर रहे आरोपी को गिरफ्तार किया…

6 minutes ago
CG : संतश्री माताजी का निधन …

CG : संतश्री माताजी का निधन …

रायपुर। संतश्री माताजी का निधन हो गया है, अमित जोगी ने दुःख जताते हुए X…

6 minutes ago
CG : बीजेपी नेता और शिक्षक की हत्या, रेत तस्करों ने खेला खूनी खेल …

CG : बीजेपी नेता और शिक्षक की हत्या, रेत तस्करों ने खेला खूनी खेल …

कोरिया। जिले में रेत तस्करी के विवाद में भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष को…

10 minutes ago
CG : भूपेश बघेल को आचार संहिता उल्लंघन मामले में झटका …

CG : भूपेश बघेल को आचार संहिता उल्लंघन मामले में झटका …

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज…

15 minutes ago
इंदौर मेट्रो को जल्द मिलेगा विस्तार, शहीद पार्क तक संचालन के लिए ग्रीन सिग्नल की तैयारी

इंदौर मेट्रो को जल्द मिलेगा विस्तार, शहीद पार्क तक संचालन के लिए ग्रीन सिग्नल की तैयारी

इंदौर मध्य प्रदेश के आर्थिक नगर इंदौर मेट्रो के व्यावसायिक संचालन को लेकर लंबे समय…

21 minutes ago
राजनांदगांव : 15 दिन में सिर्फ 1 मिमी बारिश, यह सामान्य से 97 फीसदी कम…

राजनांदगांव : 15 दिन में सिर्फ 1 मिमी बारिश, यह सामान्य से 97 फीसदी कम…

राजनांदगांव , जिले में प्री मानसून बारिश बेहद निराशाजनक रही है। 1 से 15 जून…

22 minutes ago