वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस पार्षद का मुंह काला करने पर 51 हजार के इनाम की घोषणा

इंदौर 

इंदौर नगर निगम के बजट सत्र से शुरू हुआ वंदे मातरम् विवाद लगातार उग्र होता जा रहा है। राजनीतिक दलों के बीच चल रही बयानबाजी के बीच अब एक हिंदू संगठन के पदाधिकारी द्वारा कांग्रेस पार्षद के खिलाफ विवादित घोषणा किए जाने से मामला और ज्यादा गरमा गया है।

हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सुमित हार्डिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि वंदे मातरम् का अपमान करने वाली कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम का जो भी बहन मुंह काला करेगी, उसे 51 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। इस घोषणा के सामने आने के बाद शहर में माहौल और तनावपूर्ण हो गया है।
कैसे शुरू हुआ विवाद

यह पूरा विवाद 8 अप्रैल को नगर निगम के बजट सत्र के दौरान शुरू हुआ था। आरोप है कि वंदे मातरम् के समय कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम सदन में मौजूद नहीं थीं। इस पर भाजपा पार्षद सुरेश कुरवाड़े ने टिप्पणी की, जिस पर फौजिया ने जवाब देते हुए कहा कि वंदे मातरम् गाना अनिवार्य नहीं है और यह व्यक्तिगत इच्छा का विषय है। इसके बाद सभापति द्वारा उन्हें सदन से बाहर कर दिया गया, जिससे मामला और बढ़ गया।

रुबीना का बयान भी बना विवाद का कारण
इसी बीच कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान का बयान भी विवादों में आ गया, जिसमें उन्होंने जबरदस्ती वंदे मातरम् गवाने का विरोध किया और तीखी प्रतिक्रिया दी। उनके बयान के बाद कांग्रेस के भीतर भी मतभेद सामने आए।

राजनीतिक हलचल तेज
विवाद बढ़ने के बाद भाजपा ने दोनों पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन और पुलिस में शिकायत की है। वहीं कांग्रेस शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने रुबीना इकबाल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भोपाल भेज दिया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने अपने कार्यक्रमों में वंदे मातरम् गाना अनिवार्य करने का फैसला भी लिया है, जिससे पार्टी के भीतर भी असहज स्थिति बनती नजर आ रही है।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

26 minutes ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

41 minutes ago
इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…

51 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

1 hour ago
समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

1 hour ago
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…

1 hour ago