उच्च शिक्षा मंत्री से कुलपति प्रो. मनोज दयाल की शिष्टाचार भेंट

उच्च शिक्षा मंत्री से कुलपति प्रो. मनोज दयाल की शिष्टाचार भेंट

विश्वविद्यालय के विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

रायपुर
 कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के दीर्घकालिक एवं लघुकालिक विकास को लेकर व्यापक चर्चा हुई।
बैठक में विश्वविद्यालय के संख्यात्मक विस्तार और गुणात्मक विकास को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री ने कई महत्वपूर्ण सुझाव एवं निर्देश दिये। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षा की गुणवत्ता, समानता, पहुंच और वहनीयता को प्राथमिकता देने पर जोर दिया साथ ही पत्रकारिता एवं मीडिया शिक्षा को समयानुकूल बनाने की दिशा में भी चर्चा की गई।
                इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुनील कुमार शर्मा ने विश्वविद्यालय की विभिन्न लंबित समस्याओं और आवश्यकताओं से मंत्री को अवगत कराया।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि यहां संचालित मीडिया पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों को केवल पारंपरिक शिक्षा तक सीमित ना रखते हुए आलोचनात्मक सोच, रचनात्मकता, बहुविषयक शिक्षा और कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि छात्र वर्तमान समय की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार हो सकें।
इसी क्रम में कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने आगामी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए छात्र-छात्राओं के सुचारु अध्ययन हेतु विश्वविद्यालय लाइब्रेरी में एयरकूल्ड रीडिंग रूम की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिये हैं जिससे भीषण गर्मी के दौरान विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण मिल सके।

Admin

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

7 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

7 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

7 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

7 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

8 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

8 hours ago