भूपेश बघेल के आरोपों पर विजय शर्मा का जवाब: कहा- ईडी कर रही है भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई

रायपुर

 प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद आए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि ईडी केंद्रीय संस्था है. पूर्व में जो भ्रष्टाचार हुआ था, उस पर ईडी काम कर रही है.

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विधानसभा के अंतिम सत्र से पहले मीडिया से चर्चा में ईडी को लेकर भूपेश बघेल के बयान पर कहा कि ED की अपनी जांच है, शराब घोटाला यहां हुआ था, यहां का कॉन्सेप्ट अन्य प्रदेशों में भी पहुंचाया गया था, दिल्ली -झारखंड. हम जानते हैं. ऐसा ही कुछ मामला हुआ होगा, जिससे ईडी आई है.

ईडी को लेकर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि देश की बड़ी संस्थाओं के बारे में इस तरह की बयानबाजी से देश का तंत्र कमजोर होता है. (भूपेश बघेल) वो दिन याद कर लें जब इलेक्शन कमीशन से इन्होंने क्या-क्या काम कराए थे. वो दिन याद कर लें 1975 का, जब आपातकाल लगा था. वो दिन याद कर लें, जब इलेक्शन कमीशन को कोई जानता नहीं था. आज आप इलेक्शन कमीशन की बात कर रहे हैं. आज संवैधानिक तौर पर इलेक्शन कमीशन काम कर रहा है.

विपक्ष के शराब घोटाले को सदन में उठाए जाने पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि विपक्ष कोई भी सवाल उठा ले. विष्णु देव सरकार में विपक्ष के किसी भी तार्किक विषय पर विरोध का स्वागत है.

बता दें कि ईडी के छापे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया के सामने बयान देते हुए कहा था कि आज मेरे बेटे का जन्मदिन है. पिछले साल मेरे जन्मदिन पर ईडी भेजा गया था. आज तो विधानसभा में अडानी का मामला उठना है, और अपने मालिक को खुश करने के लिए मोदी और शाह ने ईडी को मेरे घर भेज दिया है.

Admin

Recent Posts

CG : भानुप्रतापपुर में लाश दफनाने के विरोध में भारी हंगामा, हिन्दू धर्म त्यागकर ईसाई से जुड़ी थी मृतका

CG : भानुप्रतापपुर में लाश दफनाने के विरोध में भारी हंगामा, हिन्दू धर्म त्यागकर ईसाई से जुड़ी थी मृतका

कांकेर । जिले के भानुप्रतापपुर में एक महिला के अंतिम संस्कार को लेकर भारी विवाद…

33 seconds ago
CG : लाइसेंस नहीं और शराब पीकर दौड़ाई गाड़ी, 18 हजार जुर्माना

CG : लाइसेंस नहीं और शराब पीकर दौड़ाई गाड़ी, 18 हजार जुर्माना

जांजगीर । जिले के एसपी विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर यातायात पुलिस लगातार अभियान…

4 minutes ago
CG : महिला गिरफ्तार, सोने के आभूषण गिरवी मामले में पुलिस की कार्रवाई

CG : महिला गिरफ्तार, सोने के आभूषण गिरवी मामले में पुलिस की कार्रवाई

जगदलपुर । सोने के आभूषण गिरवी रखकर रकम हड़पने के मामले में कोतवाली पुलिस ने…

8 minutes ago
CG : CM साय ने सुशासन तिहार 2026 के तहत दुर्ग जिले को बड़ी सौगात दी

CG : CM साय ने सुशासन तिहार 2026 के तहत दुर्ग जिले को बड़ी सौगात दी

भिलाई । CM साय ने सुशासन तिहार 2026 के तहत दुर्ग जिले को बड़ी सौगात…

10 minutes ago
CG : कलेक्टर विश्वदीप ने सेवानिवृत्त दो प्रधान पाठकों को दी आत्मीय विदाई

CG : कलेक्टर विश्वदीप ने सेवानिवृत्त दो प्रधान पाठकों को दी आत्मीय विदाई

बीजापुर , सेवानिवृत्त हुए प्रधान पाठक संजय कुमार कोटे एवं कावटी गोपाल को जिला कार्यालय में…

18 minutes ago
CG : कोंगुपल्ली में भूमि अधिग्रहण पर 6 जून को जनसुनवाई

CG : कोंगुपल्ली में भूमि अधिग्रहण पर 6 जून को जनसुनवाई

बीजापुर , भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकार तथा पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम,…

21 minutes ago