विकास पर्व जनकल्याण और खुशहाली लेकर आया है : मंत्री डंग

मंत्री डंग ने 40 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया

भोपाल

विकास पर्व के दौरान नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग ने सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में 40 करोड़ 01 लाख 92 हजार के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। उन्होंने ग्राम सालरी में 1 करोड़ 22 लाख 93 हजार से निर्मित सालरी से नई आबादी सड़क मार्ग, ग्राम चंदवासा का खेड़ा में 2 करोड़ 90 लाख 51 हजार की लागत से निर्मित चंदवासा से चंदवासा खेड़ा सड़क मार्ग का लोकार्पण और ग्राम खेरखेड़ी में 2 करोड़ 74 लाख 39 हजार रुपए की लागत से निर्मित खेरखेड़ी से बोरखेड़ी रेडका मार्ग का भूमि पूजन किया। ग्राम चंदवासा में 33 करोड़ 14 लाख 9 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सीएम राईज स्कूल निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।

मंत्री डंग ने कहा की विकास पर्व जनकल्याण और खुशहाली लेकर आया है। विकास पर्व प्रदेश सरकार की योजनाओं से हुए जन कल्याण और खुशहाली का पर्व है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कुशल निर्देशन में पूरा मध्यप्रदेश आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर है। पहले समय में पूरे प्रदेश का बजट बहुत कम हुआ करता था। अब की सरकार ने जनता के कल्याण और विकास के लिये बढ़ाकर अरबों रूपये का बजट किया है।

उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में किये गये विकास कार्यों से क्षेत्र की तस्वीर बदली है। लोगों की आय भी बढ़ी है। आज मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति आय पहले की तुलना में काफी आगे बढ़ चुकी है। यह लगातार विकास के कारण हुआ है। डंग ने आज सुवासरा से ग्राम गुराडिया कला तक निर्मित होने वाले 19 करोड़ 21 लाख रुपए की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमि-पूजन भी किया।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

रायपुर : दुलदुला और बंदरचुवा में आधुनिक बस स्टैंड निर्माण कार्य तेज, यात्रियों को जल्द मिलेगी बेहतर सुविधा

रायपुर : दुलदुला और बंदरचुवा में आधुनिक बस स्टैंड निर्माण कार्य तेज, यात्रियों को जल्द मिलेगी बेहतर सुविधा

रायपुर : दुलदुला और बंदरचुवा में आधुनिक बस स्टैंड निर्माण कार्य तेज, यात्रियों को जल्द…

34 minutes ago
रायपुर: कोरबा को 37.28 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात, 15वें वित्त आयोग के तहत 116 विकास कार्यों को मंजूरी

रायपुर: कोरबा को 37.28 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात, 15वें वित्त आयोग के तहत 116 विकास कार्यों को मंजूरी

रायपुर : कोरबा को मिली 37.28 करोड़ रूपए की ऐतिहासिक सौगात, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत…

45 minutes ago
खण्ड एवम अल्प वर्षा की संभावनाओं के बीच किसानों से सरकार का अपील

खण्ड एवम अल्प वर्षा की संभावनाओं के बीच किसानों से सरकार का अपील

खण्ड एवम अल्प वर्षा की संभावनाओं के बीच किसानों से सरकार का अपील उच्चहन भूमि…

51 minutes ago
सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री साय

सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री साय

सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री साय…

55 minutes ago
मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक: विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी प्रदेश की समृद्धशाली विरासत

मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक: विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी प्रदेश की समृद्धशाली विरासत

मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक: विद्यार्थियों को जानने को…

1 hour ago
अल्पवर्षा पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, किसानों के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान

अल्पवर्षा पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, किसानों के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान

भोपाल   संभावित अल्पवर्षा की आशंका को देखते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने…

2 hours ago