प्रेशर IED ब्लास्ट में ग्रामीण घायल, हालत गंभीर

बीजापुर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा जंगल में लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना उसूर ब्लॉक के इल्मीडी थाना क्षेत्र अंतर्गत लंकापल्ली के जंगलों में गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार राजू मोडियाम पिता मुन्नी मोडियाम (उम्र 30 वर्ष) जंगल की ओर लकड़ी लाने गया हुआ था. इसी दौरान उसका पैर जमीन में प्लांट किए गए प्रेशर IED पर पड़ गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ. विस्फोट में राजू के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई.

घटना के बाद साथ गए ग्रामीणों ने तत्काल घायल राजू को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया. फिलहाल जिला अस्पताल में उसका उपचार जारी है.

घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और इलाके में सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया गया है. नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए गए IED की चपेट में निर्दोष ग्रामीण आने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

Admin

Recent Posts

CG : 12 दुकानों में खाद्य विभाग की दबिश, साफ-सफाई रखने दी गई चेतावनी …

CG : 12 दुकानों में खाद्य विभाग की दबिश, साफ-सफाई रखने दी गई चेतावनी …

कोरबा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त…

1 minute ago
CG : तालाब से नन्हे मगरमच्छों का रेस्क्यू, दहशत में थे ग्रामीण …

CG : तालाब से नन्हे मगरमच्छों का रेस्क्यू, दहशत में थे ग्रामीण …

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित बिकमा तालाब में उस समय लोगों के बीच…

5 minutes ago
CG : सब इंस्पेक्टर के बेटे की हत्या, 5 दिन पहले चोरों ने किया था हमला, घायल होने पर तोड़ा दम …

CG : सब इंस्पेक्टर के बेटे की हत्या, 5 दिन पहले चोरों ने किया था हमला, घायल होने पर तोड़ा दम …

कोरबा। जिले में 5 दिन पहले सब इंस्पेक्टर रामनारायण रात्रे के पुत्र चंद्रमणि उर्फ डब्बू…

12 minutes ago
CG : रायपुर में मोबाइल गुमा, फोन-पे से 2 लाख पार …

CG : रायपुर में मोबाइल गुमा, फोन-पे से 2 लाख पार …

रायपुर। अज्ञात व्यक्ति ने गुम हुए मोबाइल के फोन- पे से 2 लाख रुपए निकाल…

20 minutes ago
CG : बिजली खंभे के पास बोरियों में मिली लाश, डॉग स्क्वायड लेकर पहुंची पुलिस …

CG : बिजली खंभे के पास बोरियों में मिली लाश, डॉग स्क्वायड लेकर पहुंची पुलिस …

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम तीवरागुड़ी सरनापारा में उस समय सनसनी फैल…

22 minutes ago
CG : पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक भेजे जा सकेंगे नामांकन …

CG : पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक भेजे जा सकेंगे नामांकन …

रायपुर। देश के सर्वाेच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू…

26 minutes ago