इंदौर अभिभाषक संघ चुनाव में एक माह बाद है मतदान, अब तक माहौल नहीं बना, मुद्दे भी नहीं

इंदौर.
इंदौर अभिभाषक संघ के वार्षिक चुनाव अब सिर्फ एक माह दूर हैं लेकिन अब तक न्यायालय में चुनाव का माहौल नहीं बन सका है। संभावित प्रत्याशी भी इंटरनेट मीडिया के अलावा प्रत्यक्ष प्रचार से परहेज कर रहे हैं। दरअसल चुनाव में अब तक कोई ठोस मुद्दा सामने आया ही नहीं है, यही वजह है कि कोई भी कुछ कहने से बच रहा है। संभावित प्रत्याशियों को समझ नहीं आ रहा कि वे किन मुद्दों को सामने रखकर मतदाता से मत देने की गुहार लगाएं। इधर चुनाव से ठीक पहले परंपरागत पार्किंग का मुद्दा हल हो ही चुका है।

इंदौर अभिभाषक संघ के चुनाव 16 फरवरी को होना हैं। राज्य अधिवक्ता परिषद द्वारा गठित विशेष समिति ने पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता मनोज द्विवेदी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। वे चुनाव की तिथि तो घोषित कर चुके हैं लेकिन अब तक चुनाव का विस्तृत चुनाव कार्यक्रम नहीं आया है। उम्मींद जताई जा रही है कि जनवरी के दूसरे पखवाड़े में इसे घोषित कर दिया जाएगा। इंदौर अभिभाषक संघ के चुनाव में इस बार 4200 के लगभग मतदाता रहने की संभावना है। विशेष समिति मतदाताओं की सूची राज्य अधिवक्ता परिषद को भेज भी चुकी है।

संघ से नो ड्यूज लेना होगा जरूरी
संघ के चुनाव में इस बार सिर्फ वे ही मतदाता मतदान में हिस्सा ले सकेंगे जिनके पास संघ का नो ड्यूज है। इसका अर्थ यह हुआ कि जिन सदस्यों पर संघ का कुछ भी बकाया होगा वे मतदान नहीं कर सकेंगे। संघ अपने सदस्यों से प्रतिमाह पांच रुपये यानी 60 रुपये वार्षिक शुल्क जमा कराता है। संघ अपने किसी सदस्य की मृत्यु होने पर उनके परिवार को 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी करता है। इसके लिए प्रत्येक सदस्य से 10 रुपये एकत्रित किए जाते हैं। एक अनुमान के मुताबिक कोरोना काल वर्ष 2021, 2022 और वर्ष 2023 में 50 से ज्यादा वकीलों की मृत्यु हो चुकी है। नो ड्यूज प्राप्त करने से पहले सदस्यों को इस रकम का भी भुगतान करना होगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : जल जनित मौसमी बीमारियों से बचाव व रोकथाम हेतु जनजागरूकता अभियान …

CG : जल जनित मौसमी बीमारियों से बचाव व रोकथाम हेतु जनजागरूकता अभियान …

दुर्ग । जल जनित मौसमी बीमारियों से बचाव व रोकथाम के संबंध में कार्यालय नगर…

1 minute ago
CG : शासकीय कार्य में बाधा और तोड़फोड़ के आरोप प्रमाणित होने पर रिसाली निगम पार्षद बर्खास्त …

CG : शासकीय कार्य में बाधा और तोड़फोड़ के आरोप प्रमाणित होने पर रिसाली निगम पार्षद बर्खास्त …

दुर्ग । संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर ने 29 मई 2026 को छ.ग. नगर पालिक निगम…

12 minutes ago
CG : जिले में खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता …

CG : जिले में खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता …

दुर्ग । कृषकों को समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराना कृषि विभाग…

16 minutes ago
CG : नौकरानी ने पति और जीजा के साथ मिलकर दुर्ग में किया बड़ा कांड, तीनों गिरफ्तार …

CG : नौकरानी ने पति और जीजा के साथ मिलकर दुर्ग में किया बड़ा कांड, तीनों गिरफ्तार …

दुर्ग। पुलिस को चोरी के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। घर में…

21 minutes ago
CG : जिला स्तरीय विशेष समाधान शिविर …

CG : जिला स्तरीय विशेष समाधान शिविर …

दुर्ग । जिला मुख्यालय दुर्ग स्थित जे.आर.डी. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राउण्ड में 31 मई…

31 minutes ago
CG : खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीम ने की फलों की जांच …

CG : खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीम ने की फलों की जांच …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मनी भोई साहू के निर्देश पर जन स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने…

35 minutes ago