MP में आज 20 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, बिजली-आंधी का भी अलर्ट, ओले गिरने की आशंका, 17 को फिर एक्टिव होगा नया सिस्टम!

भोपाल

 

मध्यप्रदेश में अगले 2 दिन बारिश-आंधी का दौर रहेगा। बुधवार को भोपाल-इंदौर समेत 21 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट है। 17-18 मई को प्रदेश के उत्तरी हिस्से यानी, ग्वालियर-चंबल संभाग में हीट वेव (गर्म हवाएं) के साथ भीषण गर्मी पड़ सकती है। इस दौरान कहीं कहीं ओले भी गिर सकते है और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है।17 मई को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की भी संभावना बनी हुई है।

आज इन जिलों में बारिश-आंधी

    बुधवार को भी हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, झाबुआ, धार, रतलाम, उज्जैन, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा में बारिश ओलावृष्टि के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जगहों पर हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे भी रह सकती है।

    भोपाल संभाग, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, अनूपपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, इंदौर, देवास, आगर, मालवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह और सागर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

क्या कहता है मध्य प्रदेश का मौसम विभाग

    वर्तमान में पश्चिमी विदर्भ पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। मध्य महाराष्ट्र से लेकर केरल तक एक द्रोणिका बनी हुई है। । हवाओं का रुख भी दक्षिण-पूर्वी एवं दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है।

    अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के असर से बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से हवाओं के साथ कुछ नमी आ रही है और प्रदेश में बादल छाने के साथ तेज हवा और बारिश की स्थिति बन रही है। कहीं कहीं ओलावृष्टि का भी असर देखने को मिल रहा है।

    17 मई को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की भी संभावना बनी हुई है।इसके असर से फिर मौसम बदलेगा और 17-18 मई को  ग्वालियर-चंबल संभाग में हीट वेव (गर्म हवाएं) के साथ भीषण गर्मी पड़ सकती है।

मध्य प्रदेश में दो तरह का मौसम

मध्य प्रदेश भर में इस समय दो तरह का मौसम बना हुआ है. कई जगहों पर भीषण बारिश तो कई जगहों पर भीषण गर्मी का दौर जारी है. मंगलवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला दतिया रहा, यहां दिन का तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया गया. इसके साथ ही ग्वालियर चंबल क्षेत्र में भी मौसम की दोहरी मार देखने को मिल रही है. तो कहीं कहीं सुबह से धूप का प्रकोप तो शाम होते होते भीषण बारिश हो रही है. जिससे लोग बीमार हो रहे है.

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

4 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

5 hours ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

5 hours ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

5 hours ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

5 hours ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

5 hours ago