अगले एक साल में रामनगर के हर गाँव और हर क्षेत्र में पहुँचेगा पानी

भोपाल.
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामखेलावन पटेल ने कहा है कि अगले एक साल में सतना जिले के रामनगर के हर गाँव और हर क्षेत्र में पानी पहुँचेगा। इससे किसानों को भी फायदा होगा। क्षेत्र में नहर विस्तार के लिए राज्य सरकार ने 5 करोड़ रूपये की मंजूरी दी है। इन पर शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा।

राज्य मंत्री पटेल शुक्रवार को रामनगर के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास पर्व कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राज्य मंत्री ने 25 लाख 76 हजार रूपये के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं भूमि-पूजन भी किया। इनमें ग्राम पंचायत खारा में 6 लाख 76 हजार रूपये लागत के शाला बाउंड्रीवॉल निर्माण, ग्राम सुलखमा में 7 लाख रूपये लागत के नाली निर्माण, ग्राम कुदरी कला में 12 लाख रूपये लागत से बनने वाले कौशल विकास उन्नयन विकास केन्द्र का भूमि-पूजन शामिल है।

विकास पर्व में 13 अगस्त तक 110 ग्राम पंचायत और 2 नगर परिषद होंगी कव्हर
सतना जिले के अमरपाटन क्षेत्र में विकास पर्व के दौरान 13 अगस्त तक 110 ग्राम पंचायत और 2 नगर परिषद कव्हर होंगी। ग्रामीणों को राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही राज्य मंत्री पटेल 93 करोड़ 16 लाख रूपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लाकार्पण करेंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: Water will

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

41 minutes ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

45 minutes ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

1 hour ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

2 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

2 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

3 hours ago