पश्चिम मध्य रेलवे पितृपक्ष में स्पेशल ट्रेनों के 14 फेरे चलाएगा

भोपाल

रेल प्रशासन द्वारा श्राद्धपक्ष के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए पितृपक्ष स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु रानी कमलापति-गया-रानी कमलापति एवं जबलपुर-गया-जबलपुर के मध्य पितृपक्ष स्पेशल ट्रेनों की 14 फेरे चलाने का निर्णय लिया है। इन स्पेशल ट्रेनों में वातानुकूलित श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। इन पितृपक्ष स्पेशल ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है :-

रानी कमलापति-गया-रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन (07 फेरे)

01667 पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन दिनांक 16.09.2024, 21.09.2024, 26.09.2024 एवं 01.10.2024 को दोपहर 13:20 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 08:20 बजे गया पहुँचेगी। (04 फेरे)

01668 पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.09.2024, 24.09.2024 एवं 29.09.2024 को दोपहर 15:10 बजे गया से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:20 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। (03 फेरे)

ठहराव :- विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, पंडितदीनदयाल उपाध्याय, सासाराम, देहरी ऑन सोन एवं अनुग्रह नारायण रोड।

जबलपुर-गया-जबलपुर पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन (07 फेरे)

01701 पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन दिनांक 18.09.2024, 23.09.2024 एवं 28.09.2024 को रात 19:35 बजे जबलपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 08:20 बजे गया पहुँचेगी। (03 फेरे)

01702 पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन दिनांक 17.09.2024, 22.09.2024, 27.09.2024 एवं 02.10.2024 को दोपहर 15:10 बजे गया से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 08:00 बजे जबलपुर पहुंचेगी। (04 फेरे)

ठहराव :- सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, देहरी ऑन सोन एवं अनुग्रह नारायण रोड।

रेलयात्री 01 सितम्बर 2024 से किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से इस स्पेशल ट्रेन की आरक्षण सुविधा का लाभ उठा सकते है। स्पेशल ट्रेनों के ठहराव के विस्तृत समय-सारिणी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: train

Recent Posts

CG : BSP में एक करोड़ की चोरी, 250 टन लोहा पार …

CG : BSP में एक करोड़ की चोरी, 250 टन लोहा पार …

भिलाई। दुर्ग जिले में स्थित भिलाई स्टील प्लांट से 250 टन लोहे की चोरी हुई…

6 minutes ago
CG : अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, कन्हर और पांगन नदी किनारे 2 पोकलेन मशीन जब्त …

CG : अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, कन्हर और पांगन नदी किनारे 2 पोकलेन मशीन जब्त …

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने एक…

14 minutes ago
गरीबों को बड़ी राहत! CM साय ने सार्थक PDS फेज-2 फैसले का किया स्वागत, खाद्य सुरक्षा होगी मजबूत

गरीबों को बड़ी राहत! CM साय ने सार्थक PDS फेज-2 फैसले का किया स्वागत, खाद्य सुरक्षा होगी मजबूत

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा सार्थक-पीडीएस…

19 minutes ago
CG : ईद-उल-अजहा पर राष्ट्रपति मुर्मु और PM मोदी ने देशवासियों को बधाई दी …

CG : ईद-उल-अजहा पर राष्ट्रपति मुर्मु और PM मोदी ने देशवासियों को बधाई दी …

रायपुर/दिल्ली। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों…

36 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन और ज्यादा गर्मी पड़ने का अलर्ट …

CG : छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन और ज्यादा गर्मी पड़ने का अलर्ट …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन गर्मी और झुलसाने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक,…

41 minutes ago
राजनांदगांव : भीषण गर्मी : मेडिकल कॉलेज के बाद जिला अस्पताल में मंगाया बाथ टब…

राजनांदगांव : भीषण गर्मी : मेडिकल कॉलेज के बाद जिला अस्पताल में मंगाया बाथ टब…

राजनांदगांव , मेडिकल कॉलेज के बाद जिला अस्पताल में बॉथ टब मंगाया गया है। इसे…

45 minutes ago