धार में बीच सड़क पर महिला को बेरहमी से पीटा, तमाशा देखते रहे लोग

धार

धार जिले के टांडा थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. धार के कोदी गांव में एक युवती को सरेआम डंडे से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. युवती को कई लोग पकड़े हुए हैं और उसे सरेआम पीटा जा रहा है. वहीं आसपास के लोग इस युवती की पिटाई को मूकदर्शक बनकर देख रहे हैं. इस मामले को लेकर कांग्रेस मोहन सरकार को घेर रही है.

महिला के साथ बेरहमी से मारपीट

वायरल वीडियो में एक महिला को कुछ आदमी पकड़े हुए हैं. वहीं एक आदमी डंडे से बेरहमी से महिला को पीट रहा है. महिला बार-बार रहम की भीख मांगती है. पिटाई से बचकर भागने और छूटने की कोशिश करती है, लेकिन लोग उसे पकड़ लेते हैं और फिर मारपीट करने लगते हैं. वहीं आसपास के लोग घटना का वीडियो बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

सरकार पर हमलावर हुई कांग्रेस

आरोपी का नाम नूर सिंह पिता जाम सिंह भूरिया बताया जा रहा है. वहीं पीड़ित युवती की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं इस मामले के सामने आने के बाद कांग्रेस मोहन सरकार पर हमलावर हो गई है. जीतू पटवारी ने वीडियो शेयर करते हुए मोहन सरकार को घेरा है.

पुलिस ने लिया एक्शन

महिला के साथ मारपीट का ये वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई. पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह और उनकी टीम ने सक्रियता दिखाते हुए वीडियो में दिखने वाले लोगों और गांव को आईडेंटिफाई किया. इसके बाद मारपीट करने वाले व्यक्ति को टांडा पुलिस के द्वारा तुरंत गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस गिरफ्त में मुख्य आरोपी

एसपी मनोज कुमार सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, "सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दिख रहा था कि एक अज्ञात आदमी महिला के साथ मारपीट कर रहा था. जैसे ही वीडियो सामने आया मैंने और पूर टीम ने मामले को संज्ञान में लिया. मामले की जांच के बाद पता चला का कि वीडियो टांडा थाना क्षेत्र का था. मुख्य आरोपी जो महिला के साथ मारपीट कर रहा है, उसको पकड़ लिया गया है. अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. महिलाओं के साथ जो भी अभद्र व्यवहार करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे."

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

जबलपुर के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 07 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

जबलपुर के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 07 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  जबलपुर जिले के थाना मझौली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

6 hours ago
छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन

छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन

रायपुर छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में अब ढर्रे पर काम नहीं चलेगा। लोक शिक्षण संचालनालय…

7 hours ago
रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

रायपुर केंद्रीय मंत्री  गिरिराज सिंह ने रेशम उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए विभागीय…

7 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

नरसिंहपुर पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

  भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही…

7 hours ago
फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में संस्कृति विभाग एवं छत्तीसगढ़ फिल्म विकास…

7 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को दी बधाई

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की द्वितीय अवसर की परीक्षा-…

7 hours ago