अष्टमी पर रवि योग में मां दुर्गा की पूजा, खरीदारी के लिए शुभ दिन

भोपाल

नवरात्रि के आठवें दिन आज दुर्गा महा अष्टमी पर शहर के दुर्गा मंदिरों और घरों में धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं। सुबह से ही माता मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। घरों में माता की पूजन के बाद कन्या पूजन और भोज के आयोजन किए जा रहे हैं। आज घरों के अलावा कई जगह मंदिरों और पांडालों में भी कन्या पूजन, हवन और भंडारे हो रहे हैं। वहीं शाम को महा आरती के साथ ही रात्रि जागरण और भजन संध्या के कार्यक्रम आयोजित  किए जाएंगे। इधर दुर्गा पंडालों में महा अष्टमी के अवसर पर हवन और भंडारे का आयोजन हो रहा हैं। कल महा नवमी पर भी यहां कन्या पूजन और भंडारे होंगे। दशहरा तक यह सिलासिला चलता रहेगा।

करुणाधाम में महाकाली की महा आरती, चंडी पाठ
करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची महाकाली की प्रतिमा विराजमान है। शनिवार को महाकाली का चंडी पाठ एवं दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। इसके अलावा शाम को महाआरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। करुणाधाम आश्रम के पीठाधीश्वर महंत सुदेश शांडिल्य ने बताया कि महाअष्टमी की सुबह भी विशेष पूजा हुई।

नवरात्रि पर माता मंदिरों और घरों में झांकियों की पूजा अर्चना का दौर चल रहा है। रविवार को रवि योग के संयोग में दुर्गा अष्टमी मनाई जा रही है। नवरात्रि के आठवें दिन माता आदि शक्ति के महागौरी स्वरूप की पूजा की जाती है। इस दौरान घरों में कन्या पूजन एवं भोजन भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है। चामुण्डा दरबार के पुजारी गुरु पंडित रामजीवन दुबे ने बताया कि मां महागौरी को 8 साल की उम्र में ही अपने पूर्व जन्म की घटनाओं का आभास हो गया था और इसी उम्र में भगवान शिव को पति रूप में पाने तपस्या शुरू कर दी थी। इसलिए अष्टमी के दिन महागौरी का पूजन करने का विधान है। पंडित रामजीवन दुबे ने बताया कि इस दिन बन रहे शुभ मुहूर्त के चलते खरीदारी के लिए शुभ दिन है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैतूल के हिल स्टेशन कुकरू में देखा सनसेट पॉइंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैतूल के हिल स्टेशन कुकरू में देखा सनसेट पॉइंट

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल प्रवास के दौरान जिले के सुप्रसिद्ध…

18 minutes ago
अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित रायपुर की प्रतिभाशाली छात्रा…

9 hours ago
भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में…

9 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में…

10 hours ago
खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

रायपुर  दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरी निवासी 60 वर्षीय किसान बिरेन्द्र…

10 hours ago
मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गहरी सांस्कृतिक अभिरुचि और प्रदेश की अनमोल धरोहरों को…

10 hours ago