ग्वालियर
भाजपा की 5वीं सूची में ग्वालियर पूर्व से दावेदारी कर रहे मुन्नालाल गोयल का टिकिट कटने के बाद आज सर्मथकों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल जयविलास पैलेस का घेराव कर जमकर हंगामा किया। सुबह 9 बजे से मुन्नालाल के सर्मथक महल पर जुटना शुरू हुए और फिर टिकिट बदले जाने को लेकर जमकर नारेबाजी की।
पहले तो महल के सुरक्षा कर्मियों ने सर्मथकों को अंदर घुसने नहीं दिया, लेकिन बाद में महल परिसर में दाखिल होते ही सर्मथकों ने सुरक्षा कर्मियों के साथ धक्कामुक्की कर दी। इसको लेकर सुरक्षा कर्मचारी भी आगबबूला हो गए। हालांकि बात ज्यादा बिगड़ी उसके पहले ही कुछ लोगों ने मामला शांत कराया। वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का रास्ता रोककर उनकी गाड़ी के सामने महिलाएं लेट गई और टिकिट बदलने की मांग की।
इस विरोध प्रदर्शन को देखते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने सर्मथकों से कहा कि मुन्नालाल गोयल के लिए उन्होेने पूरे प्रयास किए, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने जो फैसला लिया है उसका विरोध करना अनुचित है। बावजूद इसके सर्मथकों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। आखिरकार बैठक में जाने के लिए केंद्रीय मंत्री सिंधिया को सर्मथकों की भीड़ के बीच महल के कच्चे रास्ते से अपनी गाड़ी निकलवाकर जाना पड़ा।
रायपुर राज्य सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिए प्रक्रिया…
छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पत्नी की हत्या मामले में पति की सजा कम…
भोपाल मध्य प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया…
भोपाल प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा…
भोपाल मोदी कैबिनेट के विस्तार की अटकलें हैं। संभावना है कि जून के अंत तक…
उज्जैन वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू…